इन दिनों सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें एक लड़का बिजली के ट्रांसफार्मर से तार जोड़ता नजर आ रहा है और वो भी बिना किसी सुरक्षा के। वह अपने नंगे हाथों से ट्रांसफार्मर में तारों को लपेटना शुरू कर देता है और उसे बिजली का झटका नहीं लगता है। आम तौर पर बिजली कर्मचारी तार जोड़ने से पहले बिजली काट देते हैं, लेकिन इस लड़के ने बिजली आते ही तार को ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया।
इंस्टाग्राम पर वीडियो को मिल चुके हजारों व्यू
इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर q_bataoo नाम की आईडी से शेयर किया गया है। कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘ऐसा लगता है जैसे वह यमराज का भांजा है।’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लड़का बिना किसी झिझक के नंगे हाथों से तार जोड़ रहा है और उसे बिजली का झटका भी नहीं लग रहा है। फिर वह अपने नंगे हाथ से भी चेक करता है कि करंट आ रहा है या नहीं। इतना खतरनाक नजारा आपने शायद ही देखा हो।
यह भी पढ़ें: एक युवक, जो बनना चाहता Britney Spears; सनक ऐसी कि 18 साल में 100 सर्जरी पर खर्च कर दिए एक करोड़
<
>
यह भी पढ़ें: ‘पिंजरे के पंछी’ ने किया दर्द बयां; भूख लगी तो एकदम इंसानी भाषा में बोला-‘मम्मी रोटी दो’
इस वीडियो को अब तक 68 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। इसके साथ ही वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कोई कह रहा है कि ‘ये यमराज के खास पड़ोसी है’ तो किसी ने कमेंट में लिखा है, ‘भाई, हर किसी का अपना हुनर होता है, लेकिन रोशनी से सावधान रहना’। बिजली ने बिजली बनाने वाले को नहीं छोड़ा तो हमें कैसे छोड़ेगी?
(Klonopin)
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
10 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
13 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
17 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines