Elderly woman exposed steel dry fruits and grocery items from Mall: सोशल मीडिया पर कई दिनों पहले आंध्र प्रदेश की दुकानों से महिलाओं द्वारा साड़ियां चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जब पुलिस को इस बारे में पता चला तो वे भी हैरान रह गए। महिलाओं के गैंग ने कपड़ों में छुपाकर लाखों रुपए की साड़ियों की चोरी कर ली थी। पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन की, तब आरोपी महिलाओं ने साड़ियों के बंडल को स्टेशन के बाहर छोड़ दिए ताकि उनके खिलाफ एक्शन न हो। सोशल मीडिया पर इस तरह के फुटेज सामने आते रहते हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला ने चोरी की हद ही पार कर दी। उसने अपनी सलवार के अंदर कई सारे ड्राई फ्रूट्स के पैकेट और ग्रॉसरी आइटम छुपा लिया।
सलवार के अंदर कई सारे कपड़ों में छुपाया सामान
इस वीडियो को एक्स पर Rumaisa Anam नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। साथ ही कथित तौर पर दावा किया जा रहा कि महिला ने किसी मॉल से चोरी कर अपनी सलवार में सामान छुपा लिया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला की जब तलाशी ली जाती है तो उसकी सलवार के अंदर कई सारे ड्राई फ्रूट्स के पैकेट और कई सारा सामान निकलता है। महिला की जब अच्छी तरह चेकिंग की जाती है तो उसने सलवार के अंदर भी कई सारे कपड़े पहन रखे थे, जिसमें चोरी किए सामान को छुपाकर रख गया था।
ये भी पढ़ें: स्टेज पर दुल्हन वरमाला के लिए तैयार थी, लेकिन दूल्हे राजा ने सरेआम रख डाली कैसी डिमांड Video में देखें
https://twitter.com/Rumi_Doll_/status/1733856306162024475
ये भी पढ़ें: यहां बिना किसी स्टाफ के चलता है पूरा रेस्टोरेंट, फूड ब्लॉगर का वीडियो हुआ वायरल
नेटिजंस ने दिए रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर हर कोई कह रहा है कि महिला ने चोरी करने के लिए कितना दिमाग लगाया। लेकिन उसकी तरकीब काम नहीं आई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 1.6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बुजुर्ग महिला की करतूत देखने के बाद नेटिजंस ने वीडियो के नीचे कमेंट कर अपने रिएक्शन दिए हैं। एक शक्स ने लिखा कि बेचारी महिला ने चोरी करने के लिए कितना दिमाग लगाया, लेकिन आखिर पकड़ी गई। बता दें कि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं कि यह वीडियो कब का है और बुजुर्ग महिला कौन है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines