सैफ अली खान पर हमला करने वाले का नया वीडियो आया सामने, ऐसे पहुंचा था अभिनेता के घर

Saif Ali Khan Attacked : अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का एक नया वीडियो सामने आया है, इसमें वह सैफ अली खान के घर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ता दिखाई दे रहा है।

Saif Ali khan

Saif Ali Khan Attacked : अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी को सैफ के घर जाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ते देखा जा सकता है। 16 जनवरी की सुबह करीब 2.30 बजे सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित घर में एक शख्स ने छह बार चाकू से हमला किया था। हमले के बाद सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। फिलहाल सैफ खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

नए वीडियो में ऐसे दिखा आरोपी

सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी नए वीडियो में बिना चप्पल और जूते पहने सीढ़ियों पर चढ़ते देखा जा सकता है। इसके साथ ही उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है, जिससे उसकी पहचान ना हो सके। हालांकि इससे पहले जो वीडियो सामने आया था, उसमें आरोपी का चेहरे कैमरे में कैद हुआ था। वह सैफ पर हमला करने के बाद सीढ़ियों से उतरकर भागने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन

सैफ के शरीर से निकला चाकू का टुकड़ा

आरोपी ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया था। इस दौरान चाकू का एक टुकड़ा सैफ अली खान के शरीर में टूट कर अटक गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर इस टुकड़े को बाहर निकाला है। इसकी भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ