नई दिल्ली: लौकी का नाम सुनते ही बड़े और बच्चे बुरी-बूरी सी शक्ले बनाने लगते हैं। लेकिन लौकी डायट्री फायबर, विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और जिंक जैसे कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से आपको वजन घटाने और पेट से जुड़ी समस्याओं में मदद मिलती है। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन करना लाभकारी होता है। लौकी को आमतौर पर घरों में लौकी-चना, मसाला लौकी या जूस के तौर पर सेवन करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने लौकी सूप बनाकर सेवन किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लौकी सूप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस पौष्टिक सूप को आप वेज लॉस के दौरान झटपट बनाकर पी सकते हैं। ये नाश्ते और स्नैक के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं लौकी सूप बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – हेल्दी डाइजेशन के लिए डेजर्ट में ट्राई करें स्वादिष्ट और पौष्टिक पपीते का हलवा, जानें रेसिपी
लौकी सूप बनाने की सामग्री-
-1/2 किलो लौकी
-1 टी स्पून देसी घी
-1/2 टी स्पून जीरा
-1 चुटकी काली मिर्च
-1 टुकड़ा अदरक
-1 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
-1 चुटकी लाल मिर्च
-स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है पौष्टिक मखाना डोसा, नोट करें रेसिपी
लौकी सूप बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप लौकी को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में 1 टी स्पून देसी घी डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें जीरा डालकर चटकाएं।
फिर आप इसमें कटी लौकी डालें और धीमी आंच पर भून लें।
इसके बाद आप इसमें अपने हिसाब से पीना डालकर करीब 1-2 मिनट तक पकाएं।
फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें बारीक कटा अदरक, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
फिर आप इसको धीमी आंच पर करीब 15 से 20 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
अब आपका स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर लौकी का सूप बनकर तैयार हो गया है।
फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती और काली मिर्च पाउडर से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
17 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines