SHAHI PIECE RECIPE: खास मौके के दौरान मुंह में मिठास घोलें लजीज शाही पीस के साथ, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: अगर आप मीठे में किसी डिफरेंट डिश की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए शाही पीस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट और लजीज डिश है। इसको आप किसी भी खास मौके या त्योहार के दौरान डेजर्ट में बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं। शाही पीस को ब्रेड, दूध और खोए की मदद से बनाया जाता है। इसलिए इसका स्वाद यकीनन हर किसी के मुंह में घुल जाएगा। इसको बनाने में भी केवल 30 मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं शाही पीस बनाने की रेसिपी-
शाही पीस बनाने की सामग्री-
-सफेद ब्रेड 8
-दूध 400 लीटर
-चीनी 500 ग्राम
-खोया 500 ग्राम (गार्निशिंग के लिए)
-देसी घी 4 चम्मच (ब्रेड तलने के लिए)
शाही पीस बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले गैस पर एक नॉन स्टिक तवा रखें।
फिर आप इस पर 1 चम्मच देसी घी डालें और सारी ब्रेड को हल्का भून लें।
इसके बाद आप एक बर्तन में दूध डालकर धीमी आंच पर थोड़ा सा पका लें।
फिर आप इसमें चीनी, केसर और देसी घी डालें।
इसके बाद आप इसको दूध के गाढ़ा होने तक पकाकर गैस बंद कर दें।
फिर आप एक प्लेट में ब्रेड को अलग-अलग करके रख दें।
इसके बाद आप इसके ऊपर पका हुआ दूध डालें।
फिर आप ब्रेड के ऊपर खोया, पिसा हुआ नारियल और मेवा डालें।
इसके बाद आप एक बार और ब्रेड के ऊपर बचा हुआ दूध डालें।
अब आपका लजीज शाही पीस बनकर तैयार हो चुकी हैं।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: