Whatsapp के जरिए बुक करें बस टिकट, जानिए पूरा प्रोसेस

DTC bus WhatsApp ticket booking: अगर आप भी रोजाना दिल्ली बस से ट्रैवल करते हैं तो DTC आपके लिए टिकट बुक करने का आसान तरीका लेकर आया है। अब आप इस प्रोसेस को फॉलो कर के whatsapp के जरिए आसान तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं।

DTC new update

DTC new update

DTC bus WhatsApp ticket booking: आप भी DTC की बस में सफर करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। DTC ने बस में सफर करने वालों के लिए नई सुविधा लाया है। अब आप चाहे तो व्हाट्सऐप के जरिए भी बस की टिकट खरीद सकते हैं और क्यूआर दिखाकर ट्रैवल कर सकते हैं।  इससे पहले व्हाट्सएप ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के साथ साझेदारी की थी। ऐसे में जानिए कि व्हाट्सऐप के जरिए टिकट बुक करने के लिए आपको क्या करना होगा।

विज्ञापन

नंबर के जरिए करें टिकट बुक

DTC ने व्हाट्सऐप के साथ मिलकर क्यूआर टिकटिंग सर्विस शुरू की है। अगर आप भी  व्हाट्सएप के जरिए DTC टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको  91-8744073223 नंबर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप में जाकर इस नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद अपनी पसंद की भाषा को चूज कर के टिकट बुक के ऑप्शन को चूज करें। इसपर क्लिक कर के आप एक अलग पेज पर चले जाएंगे, जहां डेस्टिनेशन चूज कर के और ट्रांजैक्शन कम्पलीट कर के आप टिकट बुक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक साथ बुक कर सकते हैं 6 टिकट

आप चाहें तो टिकट बुक करते समय एसी और नॉन एसी बस का भी सिलेक्शन कर सकते हैं। इस नई स्कीम के जरिए आर एक बार में 6 टिकट बुक कर के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ