Video of Drunk Man Viral: शराब के नशे में इंसान हकीकत की दुनिया से दूर हो जाता है, वह ऊटपटांग हरकतें करने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स, एक कुत्ते को परेशान कर रहा था तभी एक गाय आई और शख्स का सारा नशा उतार दिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स, एक कुत्ते को पकड़ कर उसके साथ शरारत कर रहा है। कुत्ते के मुंह को पकड़कर दबा रहा है। कुत्ते ने छूटने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह नहीं भाग पाया तभी एक गाय आई और शख्स पर हमला कर दिया।
शख्स पर गाय ने अचानक हमला कर दिया, शख्स को अपने बचाव का भी वक्त नहीं मिला। गाय ने शख्स को उठाकर वहीं पटक दिया। इससे भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि शख्स शराब के नशे में थे। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि दो पेग लेने के बाद बड़ा उस्ताद बन रहा था, गौमाता ने अक्ल ठिकाने लगा दिया। एक ने लिखा कि गाय ने एक झटके में सारा नशा उतार दिया। एक अन्य ने लिखा कि इंसान से बढ़िया तो जानवर है जिसको दर्द का अंदाजा तो है ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : मिल गया जहन्नुम का पता, मेट्रो से जाने में होगी आसानी!
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लोग वीडियो बना रहे हैं ये नहीं कि जानवर की मदद करें। एक ने लिखा कि इंसान से तो जानवर भले हैं जो खड़े होकर जुल्म का तमाशा नहीं देखते बल्कि तुरंत एक्शन लेते हैं। एक ने लिखा कि इसको ऐसा सबक मिला है कि वो कभी किसी जानवर को हाथ नहीं लगाएगा।
वीडियो को @gharkekalesh नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, इसे वीडियो को लगभग दो लाख लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
13 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
17 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines