Drunk Man Ignites Fire At Hyderabad Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर एक युवक लाइटर लेकर पहुंचा, युवक ने पहले पेट्रोल कर्मचारियों को आग लगाने की धमकी दी। मना करने पर भी वह नहीं माना और पंप पर आग लगा दी। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो वायरल हो रही हैं।
ये मामला हैदराबाद का है, चंद सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक स्कूटी में तेल भरवाने पंप पहुंचे। पंप पर एक महिला अपनी बेटी के साथ पहले से खड़ी थी। पंप पर अन्य कई कर्मचारी भी दिखाई पड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स इस YouTuber Couple की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस को मिले चौंकाने वाले सबूत
नशे में था युवक, कर्मचारियों ने दी थी चेतावनी
युवक की पेट्रोल पंप कर्मचारी से बात होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि पंप कर्मी ने युवक के हाथ में लाइटर देखा। कर्मचारी को ऐसा आभास हुआ कि वह युवक नशे में है। कर्मचारी ने युवक से लाइटर जेब में रखने और उसे पेट्रोल मशीन से दूर रखने की चेतावनी दी।
पेट्रोल पंप पर मची भगदड़
कर्मचारियों का आरोप है कि रोकने पर भी युवक रुका नहीं। वह पंप को आग के हवाले करने की धमकी देने लगा। फिर वह अचानक आगे बढ़ा और फिर पेट्रोल मशीन में आ लग दी। आग लगने से पंप पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी मदद के लिए दौड़े, किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
गनीमत ये रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस सार्वजनिक जगह पर आग लगाने और लोगों की जान खतरे में डालने का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Video : लॉकअप का वीडियो आया सामने, देखें कैसे बिगड़ी थी युवक की हालत
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
14 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
22 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines