हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अपनी ही शादी में पीकर टुन्न हो गया दूल्हा; देखिए कैसे पूरा हुआ विवाह

Drunk Groom Viral Video : शादी के दौरान दूल्हा अगर नशे में हो तो यह हर किसी के लिए एक अजीब स्थिति होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
नशे में धुत दूल्हा

Drunk Groom Viral Video: शादी हर किसी के लिए खास और यादगार मौका होता है लेकिन कुछ लोग इस खास दिन भी अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आते। शादी के दिन ही अगर दूल्हा शराब के नशे में धुत हो जाए तो स्थिति क्या होगी? कैसे संपन्न हो पाएगी शादी? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत एक शख्स की शादी कैसे करवाई जा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन समेत कई लोग वहां मौजूद हैं। दूल्हे को सहारा देखकर एक शख्स खड़ा हुआ है। दूल्हा इतने नशे में है कि वह खुद खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। हालांकि कोई उसके नशे में होने पर आपत्ति नहीं जता रहा है बल्कि दुल्हन भी शादी करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है।

शादी के दौरान ही लड़खड़ाने लगा दूल्हा

शादी सम्पन्न होने के बाद लोग तालियां बजाते हैं। जैसे ही दूल्हे को पकड़ा शख्स उसे छोड़ता है वह लड़खड़ाने लगा। हालांकि किसी तरह उसे संभाला गया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि शादी के बाद नया जीवन शुरू होता है और जो इसकी शुरुआत नशे में करते हैं, ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। एक ने लिखा कि वह नशे में ही नहीं है, ऐसा लग रहा है कि वह ड्रग्स के नशे में है। एक ने लिखा कि शादी से पहले बैचलर पार्टी कम से कम दो दिन पहले करनी चाहिए, ताकि आप शादी के दिन फ्रेश रह सकें। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा नहीं लगता कि लड़का शादी में इंटरस्टेड है।

यह भी पढ़ें : घुटने पर बैठ लड़की को किया प्रपोज, फिर बैंक के सामने ही हो गए ‘शुरू’

विज्ञापन

एक ने लिखा कि कुछ लोगों की जबरदस्ती शादी होती है, ऐसे लोगों को ऐसा ही करना चाहिए। एक ने लिखा कि नशे में शादी करना कानूनन अवैध है। एक अन्य ने लिखा कि जब शादी से पहले ही ये इतने नशे में हैं, शादी के बाद इसका क्या हाल होगा? क्या शादी के दिन इतने नशे में रहना ठीक है?

बता दें कि वीडियो को @crazyclipsonly नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola