हाफ पैंट पहनकर बैंक पहुंचा शख्स तो गेट पर ही रोका, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

Bank Video Viral : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो में एक शख्स आरोप लगा रहा है कि हाफ पैंट पहनने की वजह से ही उसे बैंक में नहीं जाने दिया जा रहा है।

bank Security guard

Bank Video Viral :  कई जगहों पर जाने के लिए ड्रेस कोड बनाए गए हैं। जैसे ऑफिस या मंदिर में जाने के लिए कपड़ों को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को बैंक में इसलिए घुसने से रोका जा रहा है क्योंकि उसने हाफ पैंट पहना हुआ था।

सिक्योरिटी गार्ड के साथ हुई बहस

वायरल वीडियो में एक शख्स सिक्योरिटी गार्ड से बहस कर रहा है। वह बता रहा है कि उसे सिर्फ इसलिए अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है क्योंकि वह हाफ पैंट पहनकर पहुंचा था। शख्स का कहना था कि वह पैसा जमा करने के लिए बैंक पहुंचा लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक लिया।

सिक्योरिटी गार्ड पर झुंझलाते हुए शख्स ने कहा कि अगर ऐसा कानून है तो यह लिखकर चिपकाओ। शख्स ने यह पूछा कि क्या बैंकों में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के लिए कोई ड्रेस कोड है? हालांकि सिक्योरिटी गार्ड ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।


एक ने लिखा कि शॉर्ट्स पहनने वाली लड़की दुनिया घूम सकती है। हवाई अड्डे, ऑफिस, मॉल सब जगह जा सकती हैं लेकिन शार्ट पैंट पहनने वाले लड़के को बैंक में भी जाने की अनुमति नहीं है? एक ने लिखा कि यार ये बैंक में जाने के लिए ड्रेस कोड कबसे लागू हो गया? अच्छा हुआ मुझे पता चल गया, वरना मुझे भी वापस कर दिया जाता।

एक अन्य ने लिखा कि हमेशा से शॉर्ट्स में ही जाता हूं। मुझे तो आज तक बैंक वालों ने कुछ कहा ही नहीं। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि किसी खास जगह पर किसी खास वजह के कारण इस तरह के नियम बनाए गए हों। हालांकि ऐसा हर जगह नहीं होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ