Donald Trump New Video: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रंप कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी दूसरी अटपटी हरकतों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल के दिनों में ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं और वह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की वजह से। दरअसल, इस वीडियो में पाकिस्तान के गली-कूचों में कुल्फी बेचते हुए नजर आ रहा एक शख्स बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखता है। इस वीडियो को देखकर नेट यूजर्स तरह-तरह के दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ट्रंप इस अवतार में बेहद क्यूट लग रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि ट्रंप ने अब पाकिस्तान जाकर नया बिजनेस शुरू कर दिया है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गाना गा-गाकर कुल्फी बेच रहा है। उन्होंने कुर्ता और पायजामा पहना हुआ है और कुल्फी बेचने के लिए ठेला लेकर सड़क पर निकला है। ये वीडियो ऐसा है कि इसे देखने के बाद एक पल के लिए हर किसी की आंखें भी धोखा खा जाएंगी कि कहीं अमेरिका का राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप के इतने बुरे दिन तो नहीं आ गए।
<
>
यह भी पढ़ें: NASA सूर्य ग्रहण के बीच लॉन्च करेगा तीन रॉकेट; इंडियन साइंटिस्ट की देखरेख में चल रहा मिशन
खास बात यह है कि सिर्फ चेहरा ही नहीं, बल्कि इस शख्स के बाल भी ट्रंप जैसे दिखते हैं। अब इस वीडियो को देखकर कुछ लोग कन्फ्यूज हो गए हैं और कह रहे हैं कि ये शख्स बिल्कुल ट्रंप जैसा दिखता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस शख्स का एक बेहरीन कॉमेडी मूवी तेरे बिन लादेन के नूरा चाचा की तरह मेअकप करके तैयार नहीं किया गया है। यह तो कुदरती तौर पर टंप के जुड़वां भाई लगते हैं।
और पढ़ें: जो अदाओं से दिलों पर करती थी वार; बंदूक उठा अब है दुश्मन के छक्के छुड़ाने को तैयार
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप की शक्ल वाला ये वीडियो पुराना है। साल 2021 में भी यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक बार फिर इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हाल में कुल्फी बेचते ‘ट्रंप’ के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर @TheFigen_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ‘अगर डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान में पैदा हुए होते तो शायद ऐसे ही होते’। जहां तक रीच की बात है, महज 12 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि 34 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines