Dolly Chaiwala Viral Video: हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स भारत आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर डॉली चायवाला नाम से मशहूर दुकान से चाय पी। खुद बिल गेट्स ने इसका वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद डॉली चायवाला चर्चाओं में आ गया। कई न्यूज चैनल द्वारा इंटरव्यू भी लिया गया लेकिन अब डॉली चायवाला का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर कर लोग उसे घमंडी बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ‘डॉली चायवाला’ काफी प्रसिद्द हैं। यूट्यूब पर उन्होंने ‘डॉली की टपरी नागपुर’ नाम का चैनल है। डॉली चायवाला के चैनल पर 900K सब्स्क्राइबर हैं। अब जब बिल गेट्स ने डॉली के हाथ की बनी चाय पी ली तो वह और चर्चाओं में आ गए। हालांकि उनका एक वीडियो शेयर कर कुछ लोग उन्हें घमंडी बता रहे हैं।
क्या घमंडी हो गए डॉली?
वायरल वीडियो में डॉली अपने कस्टमर से बात करते दिखाई दे रहे हैं। डॉली की बात से लग रहा है कि वह कस्टमर से एरोगेंट तरीके से बात कर रहे हैं। हालांकि जब हमने उनके अन्य वीडियो देखा तो पता चला कि उनके बात करने का स्टाइल ही ऐसा है।
देखिए वीडियो
क्या कमेंट्स कर रहे लोग?
एक ने लिखा कि डॉली चायवाला का घमंड सातवे आसमान पर पहुंच गया है। एक ने लिखा कि बिल गेट्स ने एक गरीब की दुकान से चाय क्या पी ली, कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। एक अन्य ने लिखा कि इसका हाल रानू मंडल और बाबा का ढाबा वाला ना हो। एक ने लिखा कि इसके सारे पुराने वीडियो देख लेना, सभी में इसी स्टाइल से काम करते हैं। इतना टेंशन मत लो।
यह भी पढ़ें : हाईवे पर बनी थी मजार, फोटो हुआ वायरल तो रात में बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन
डॉली चायवाला का कहना है कि उन्होंने चाय बेचने का स्टाइल साउथ की फिल्मों से सीखा है। डॉली का कहना है कि मैं बस लोगों को चाय पिलाकर उनके चेहरे पर स्माइल देखना चाहता हूं। सोशल मीडिया पर इनके कई खूब वायरल हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines