हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राधा नाम सुनते ही कुत्ता भी बजाने लगा 'ताली', लोग बोले -ये तो कट्टर हिन्दू है

Dog Viral Video : वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कुत्ता राधा नाम सुनते ही तालियां बजा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग इस पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
राधा नाम सुनकर कुत्ते ने बजाई 'तालियां'

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। पूरा देश राम भक्ति में डूबा हुआ है। इसी बीच एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है जो राधा राधा सुनते ही तालियां बजा रहा है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में सवाल भी उठ रहा है कि क्या सच में कुत्ता कृष्ण और राधा भक्ति में तालियां बजा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में एक कुत्ता मौजूद है। इसके साथ ही वहां कई और लोग भी मौजूद हैं। इसी बीच कुछ लोग कुत्ते के सामने राधे-राधे कहते हुए तालियां बजा रहे हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसके बाद कुत्ता भी वहीं बैठ गया और आगे के दोनों पैर उठा लिए, जैसे इंसान दो हाथों को जोड़कर तालियां बजाते हैं।

पहली नजर में यह वीडियो देखने पर फेक नजर आता है। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद सवाल उठाया कि क्या वाकई ऐसा हुआ है? हालांकि इसकी सच्चाई तो नहीं पता लेकिन कुत्ता राधे के नाम पर तालियां बजाता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ये तो कट्टर हिन्दू लगता है। एक ने लिखा कि इंसानों से अच्छे तो कुत्ते हैं जो इंसानों की अपेक्षा भावनाओं को अच्छे से समझते हैं। एक ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद मेरा तो दिन बन गया। सबसे अच्छा वीडियो है जो मैंने देखा। एक अन्य ने लिखा कि क्या ये सच है? अगर ये सच है तो वाकई ये कमाल है।

यह वीडियो : कभी देखा है इतना समझदार बैल! खुद लाता और ले जाता है सामान, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट evyaanb से शेयर किया गया है। वीडियो को 6 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है जबकि ढाई मिलियन से अधिक लोगों ने शेयर किया है। वीडियो को 61 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola