Viral Video : कुछ दुर्घटनाएं ऐसी होती हैं कि अगर वह कैमरे में कैद ना हों तो विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पूर्वी पोलैंड से सामने आया है। यहां सड़क पर चल रही एक लड़की के सिर पर भारी-भरकम कुत्ता आकर गिर गया। दरअसल कुत्ता अपार्टमेंट से नीचे कूद गया था और सड़क पर चल रही लड़की पर गिरा था।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कपल बारिश के मौसम में छाता लेकर अपार्टमेंट के बगल से गुजर रहा है। इसी बीच अचानक एक कुत्ता ऊपर से लड़की के सिर पर गिर पड़ा। इसके बाद लड़की भी तुरंत नीचे गिर पड़ी और बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। जबकि घटना के बाद कुत्ता वहां से भाग गया।
कुत्ते के मालिक को हो सकती है जेल
यह घटना पूर्वी पोलैंड के ल्यूबेल्स्की में हुई। घायल लड़की की उम्र 21 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कुत्ता अपार्टमेंट की बालकनी से नीचे कूद गया था। कुत्ता किस फ्लोर से नीचे कूदा था,इसकी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने पर कुत्ते के मालिक को तीन साल तक की जेल हो सकती है।
लोगों ने पूछा -कैसा है कुत्ता?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जर्मन शेफर्ड में अधिक ऊर्जा होती है और यह ऐसी नस्ल होती है जो उछल कूद में सबसे आगे होते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बेचारी लड़की को फालतू में दंड मिला, वह तो अपने रास्ते जा रही थी लेकिन इसमें गलती किसकी है? एक ने लिखा कि अगर कुत्ते ने अपार्टमेंट से कूदकर भागने की कोशिश की है तो इसका मतलब है कि मालिक के व्यवहार से खुश नहीं था। अधिकतर लोगों ने कमेंट्स कर कुत्ते का हाल पूछा है और कहा कि अच्छा है कि कुत्ता ठीक है और चल रहा है।
यह भी पढ़ें : हाईवे पर दौड़ती कार में चल रही थी अय्याशी, नशे में अर्धनग्न मिले दो युवक और एक महिला
एक ने लिखा कि कुत्ता पालने वाले शख्स ने उसे ठीक से ट्रेनिंग नहीं दी है, वरना इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी। एक अन्य ने लिखा कि बेचारा कुत्ते का मालिक, अपने इस पालतू कुत्ते से प्यार करता होगा तभी वह इसे लेकर अपने घर में रह रहा था लेकिन अब उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। एक ने लिखा कि वीडियो देखकर मुझे समझ नहीं आया कि कुत्ते को देखकर हंसू या फिर लड़की को देखकर रो लूं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines