हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

निजी अंगों की रोजाना सफाई क्यों जरूरी? मामूली संक्रमण भी जानलेवा, डॉक्टर ने बताई वजह

How to Wash Private Parts : डॉक्टर ने कहा है कि सभी पुरुष को अपने प्राइवेट पार्ट का ख्याल रखना चाहिए। सफाई और स्वच्छता ना रखने से बीमारी हो सकती है, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कैसे रखें सफाई

विज्ञापन

How to Wash Private Parts: आपको रोज नहाने की सलाह दी जाती है, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहे लेकिन आपको कुछ और भी बातों का ख्याल रखना होता है, जिससे आपका प्राइवेट पार्ट किसी बीमारी का शिकार ना हो जाए। डॉक्टर ने लिंग कि देखभाल करने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं।

प्राइवेट पार्ट की सफाई ना करना पड़ सकता है भारी

डॉक्टर का कहना है कि अगर हम अपने प्राइवेट पार्ट (लिंग) की ठीक से देखभाल या साफ सफाई नहीं करेंगे तो बैलेनाइटिस होने का खतरा बढ़ सकता है। बताया गया कि पिछले कुछ वक्त से इससे जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ी है और वह अब अपने लिंग को साफ सुथरा और स्वच्छ रखना चाहते हैं।

रहता है संक्रमण होने का खतरा

एक वीडियो शेयर कर डॉ सूज ने बताया कि बैलेनाइटिस को होने से रोकने के लिए अपने लिंग को हर रोज ‘हल्के, बिना सुगंधित वाले साबुन’ से साफ करना चाहिए। यह सभी के लिए है। नमी के कारण बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में हमें धोने के बाद अच्छे से सुखाना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : विदेशी युवती संग छेड़छाड़ की हरकत कैमरे में कैद, ऐसे भारतीय करते हैं देश को शर्मसार

डॉक्टर ने यह भी कहा कि आपको जलन, सूजन जैसी कोई समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लिंग में सूजन, खुजली और दर्द आदि बैलेनाइटिस के लक्षण होते हैं। हालांकि ये कोई गंभीर बीमारी नहीं होती है लेकिन इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है तो सावधानी रखने में परेशानी क्या है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Bhabhi Dance Video Viral: भाभी के ‘पुष्पा’ डांस के आगे ‘नोरा फतेही’ भी फेल

अगर लिंग से गाढ़ा स्राव निकलता है, खून का निकलना, पेशाब करते समय दर्द होना, तेज गंध और सामान्य दर्द हो तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर ने यह सलाह इसलिए दी है क्योंकि इससे जुड़े कई मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola