Diwali 2022 Gift Ideas: इस दिवाली अपने करीबियों को दें ये प्यार भरे Gifts, यहां देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Diwali 2022 Gift Ideas: रोशनी के त्योहार के रूप में दिवाली (Diwali 2022) को जाना जाता है। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान, अंधकार पर प्रकाश का उत्सव होता है। इस अवसर पर दोस्त-रिश्तेदारों को तोहफा (Gift Ideas) देने का चलन है।
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस दिवाली अपने करीबियों को क्या तोहफा (Diwali Gift Ideas 2022) देकर खुश किया जा सकता है तो आइए आपकी इस समस्या को दूर करते हैं। आज हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज (Diwali 2022 Gift Ideas in Hindi) लेकर आए हैं जिनमें से आप बेस्ट को सिलेक्ट कर सकते हैं।
दिवाली के अवसर पर आप अपने करीबियों को चांदी या सोने का सिक्का दे सकते हैं। इसमें गणेश और लक्ष्मी के सिक्के लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।
डिनर सेट एक ऐसा तोहफा है जो सभी को पसंद आता है। अगर आप ये किसी को देते हैं तो वो उनके काम आ सकता है। महिला हो या पुरुष इस तोहफे को लेने से कोई इंकार नहीं कर सकता है।
जो लोग अपने प्रियजनों के स्वाद और स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं, उन्हें अपनी दिवाली को खास बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और कुकीज का एक पैकेट जरूर लेना चाहिए।
अर्बन क्लासिक ब्रीफ़केस का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसमें लैपटॉप, नोटबुक, एडेप्टर, केबल इत्यादि जैसे अन्य सामानों को रखा जा सकता है। आप इसे किसी को भी गिफ्ट कर सकते हैं।
सुगंधित और सौंदर्यपूर्ण मोमबत्तियां अद्भुत उपहार बनाती हैं क्योंकि वो घर में समृद्धि लाती हैं। ऐसा माना जाता है कि दिवाली पर मोमबत्ती और दीया जलाने से नकारात्मकता की हवा शुद्ध हो सकती है।
बिना चटपटे पकौड़े या फ्राई के दिवाली का मज़ा क्या है? ऐसे में दिवाली पर एयर फ्रायर गिफ्ट करना सबसे अच्छा विकल्प है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: