'कंडोम से लेकर गंदे अंडरवियर तक', एयर होस्टेस ने फ्लाइट में देखी सबसे गंदी चीज

Air Hostess Saw Dirtiest Thing In Flight : फ्लाइट अटेंडेंट ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस के बाद लोगों के व्यवहार में बहुत बदलाव आ गया है, अब लोग अच्छा व्यवहार करना भूल गए हैं।

Airhostes Dirtiest thing

एयरहोस्टेस ने देखी सबसे गंदी चीज

Air Hostess Saw Dirtiest Thing In Flight: फ्लाइट में होने वाली कुछ गंदी हरकतों के बारे में आपने सुना या पढ़ा होगा। कुछ वीडियो भी वायरल हुए जिसमें यात्री गंदी हरकत करते पकड़े गए। फ्लाइट में कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जिनके बारे में हम सभी नहीं जान पाते लेकिन फ्लाइट में रहने वाली एयर होस्टेस बहुत कुछ देखती हैं। एक एयर होस्टेज ने लोगों के सवाल देते हुए बताया कि उसने फ्लाइट में सबसे गंदा क्या देखा है।

एयर होस्टेस ने Reddit पर Ask Me Any Things का सेशन रखा था। इस दौरान यूजर्स को तमाम सवाल पूछना था, जिसका ये एयर होस्टेस जवाब देने वाली थी। इस दौरान एयर होस्टेस ने काम, कमाई और वर्किंग कल्चर से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। इसी बीच उससे एक शख्स ने पूछा,’किस सेलिब्रेटी के साथ सबसे अच्छी मुलाकात की थी और किसे साथ सबसे खराब।

एयर होस्टेस ने इस पर जवाब देते हुए बताया कि जीन सीमंस सबसे अच्छी थीं। सबसे खराब जूलिया रॉबर्ट्स थी। वह बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं। इसके अलावा एक यूजर ने पूछा कि कोरोना के बाद लोगों के व्यवहार में कैसे बदलाव आये हैं। इसके जवाब उसने बताया कि कोविड के बाद लोगों का व्यवहार और भी खराब हो गया है। ऐसा लगता है कि लोग एक-दूसरे के साथ ठीक और सही व्यवहार करना भूल गए हैं।

एक यूजर ने पूछा कि फ्लाइट में सबसे गंदा क्या देखा? इस पर एयर होस्टेस ने बताया कि मैंने इस्तेमाल किए गए कंडोम, गंदे अंडरवियर (पुरुष और महिला), इस्तेमाल किए गए टैम्पोन बहुत कुछ देखना पड़ा है। महिला ने बताया कि वह विदेशी फ्लाइट को अटैंड नहीं करती। शराब के नशे में फ्लाइट में सफर करने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उसने यह भी बताया कि लास वेगास में बहुत सारे शराबी फ्लाइट में चढ़ने की कोशिश करते हैं।

एयर होस्टेस ने बताया कि पेशे में कई नुकसान हैं लेकिन फायदे भी हैं। यात्रा करने का अवसर मिलना, नए नए शहरों में जाना और वहां रुकना, हर दिन कुछ अलग मिलता है। एयर होस्टेस ने यह भी बताया कि जब कोई फ्लाइट में धूम्रपान करते पकड़ा जाता है तो उतरने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाता है ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ