Dentist Parrot: तोते स्वभाव में चंचल होते हैं और इसके अंदर आपकी बातों को दोहराने और नकल करने की आदत होती है। कई घरों में तो ये फेवरेट पालतू जानवरों की तौर पर भी रखें जाते हैं। अक्सर आप इंटरनेट पर इनके मजेदार और फनी वीडियोज देखते हैं। ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक तोता बच्चे के खराब दांत को एक सेकेंड में निकाल देता है। ये इतना फास्ट होता है कि बच्चे को भी आश्चर्य होता है। तोता एक समझदार पक्षी है और अपनी बातूनी हरकतों से लोगों को बहुत पसंद आता है। मगर क्या आपने कभी डेंटिस्ट तोता देखा है? आइए इसके बारे में जानते हैं।
डेंटिस्ट तोते का वीडियो
ये वीडियो चीन का है, जिसे फोशान में रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में आप एक छोटे से बच्चे को अपने हाथ में एक तोता पकड़े हुए देख सकते हैं। इसके बाद लड़का अपना मुंह खोलता है, तोते को अपने पास लाता है। जैसे ही पक्षी बच्चे के हिलते हुए दांत को मजबूती से पकड़ पाता है, वह एक बहुत तेज स्पीड में बच्चे का दांत निकाल देता है। फिर पक्षी सड़े हुए दांत को पास के दूसरे व्यक्ति के हाथ में गिरा देता है, जिससे उसका काम पूरा हो जाता है। यहां आप उस वीडियो को देख सकते हैं।
भले ही यह आपको असामान्य लगे, लेकिन ये तोते की एक खास क्षमता हैं। कुछ इलाके में तोते को उनकी मजबूत चोंच और अपने खास टैलेंट के कारण ढीले दूध के दांत निकालने में मदद करने के लिए ट्रैन किया गया है।
ये जानना भी जरूरी
आपको बता दें कि तोते अकेले ऐसे जीव नहीं हैं जो ऐसा करते हैं। जंगल में प्लोवर जैसे पक्षी मगरमच्छ और घड़ियाल सहित बहुत बड़े जानवरों के दांत साफ करने के लिए जाने जाते हैं। ये पक्षी भोजन के कणों और बैक्टीरिया को हटाने के लिए उनके मुंह में प्रवेश करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनके दांत साफ और संक्रमण से मुक्त रहें। विशेष रूप से मिस्र की नील नदी में रहने वाले मगरमच्छ अपने ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए इन छोटे पक्षियों पर निर्भर रहते हैं।
यह भी पढ़ें – Video: नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा चैलेंज! भीख मांग कर एक दिन में कितनी होगी कमाई?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines