डिलीवरी वाले में कस्टमर को लगाई फटकार; कहा- गलत कर रहे हो

 दिल्ली में एक डिलीवरी एजेंट ने अपने कस्टमर को चिकन बिरयानी ऑर्डर करने के लिए फटकार लगाई। आइये इसके बारे में जानते हैं।

biryani

biryani

विज्ञापन

रेडिट पोस्ट पर दी जानकारी

व्यक्ति ने अपने Reddit पर बताया कि ऑर्डर मिलने के बाद डिलीवरी एजेंट ने उनसे OTP मांगा। कोड डालने के बाद डिलीवरी एजेंट ने उसे डांटना शुरू कर दिया। एजेंट ने उनको कहा कि उन्होंने जो खाना ऑर्डर किया है वह गलत है। डिलीवरी एजेंट ने कहां, ‘ये बहुत गलत कर रहे हो आप, ठीक नहीं है ये।’

विज्ञापन

एजेंट की बात सुनकर कस्टमर ने डिलीवरी एजेंट से पूछा कि उसके खाने में क्या खराबी है। जिस पर डिलीवरी बॉय ने बताया कि उसे दिवाली के बाद तक चिकन या मटन खाने से बचना चाहिए और त्यौहार के मौसम में कुछ ‘साफ’ खाना चाहिए। यहां हम पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

कस्टमर ने कहा कि उसके कमेंट सुनकर वो स्तब्ध हो गए और उसे समझ में नहीं आया कि क्या कहना है। मैं दोषी मुस्कान के साथ स्तब्ध रह गया, क्या बोलता मैं उनको? आखिर उसे इसकी क्या परवाह है?’

यूजर ने कहा कि वह उस व्यक्ति के गुस्से से डर गया था और उसे डर था कि उसने उसे सबक सिखाने के लिए उसके खाने में कुछ मिला दिया होगा। ‘मुझे क्या करना चाहिए? मेरे पास उसका नंबर और नाम है, वह मेरा घर जानता है, अगर मैं उसकी रिपोर्ट करता हूँ तो वह हंगामा कर सकता है।

विज्ञापन

इंटरनेट पर मिला रिएक्शन

इस पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट आए हैं। एक यूजर ने कहा, ‘यार यह मेरे सबसे बड़े डर में से एक था – इस तरह की मोरल पुलिसिंग। आपको इस आदमी की रिपोर्ट करनी चाहिए और उन्हें ईमेल या कॉल पर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह व्यक्ति फिर कभी आपके घर पर डिलीवरी करने न आए।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा,  ‘वह अपने विश्वास को आप पर क्यों थोप रहा है? तो उससे कहो कि वह चिकन डिलीवर न करे!  एक अन्य यूजर ने कहा, ‘भारत कहां जा रहा है? जल्द ही लोग अपने खाने को लेकर मारपीट करने लगेंगे।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ