नई दिल्ली: चुकंदर एक बहुत ही हेल्दी सुपरफूड है जोकि कैल्शियम, मिनरल, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन और आयोडीन जैसे गुणों का भंडार होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में खन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से आपको हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। चुकंदर को आमतौर पर लोग सालद या जूस के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने चुकंदर की चटनी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चुकंदर की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसलिए ये चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इसको आप लंच या डिनर के साथ केवल 15 मिनट में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चुकंदर की चटनी बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – स्नैक में ट्राई करें रिच प्रोटीन से भरपूर स्पाइसी सोयाबीन पॉपकॉर्न, जानें रेसिपी
चुकंदर की चटनी बनाने की सामग्री-
-चुकंदर 1 कप कद्दूकस किया हुआ
-करी पत्ता 6 से 7
-हरी मिर्च 1 से 2 कटी हुई
-हींग 1 चुटकी
-तेल 1 बड़ा चम्मच
-उड़द की दाल 1 चम्मच
-चना दाल 1 चम्मच
-नारियल ⅓ कप कद्दूकस किया हुआ
-नमक आवश्यकतानुसार
तड़के के लिए-
-तिल का तेल या कोई तेल 1 से 2 चम्मच
-सरसों के बीज आधा छोटा चम्मच
-करी पत्ता 6 से 7
-हींग 1 चुटकी
अभी पढ़ें – फिश लवर फैमिली डिनर में बनाएं डिलीशियस कश्मीरी फिश करी, जानें रेसिपी
चुकंदर की चटनी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 बड़े चुकंदर को अच्छे से धो लें।
फिर आप इसको छीलकर कद्दूकस करके रख लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तिल का तेल डालकर आंच धीमी पर गर्म करें।
फिर आप इसमें उड़द दाल और चना दाल डाल दें।
इसके बाद आप इसको धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
फिर आप इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और लगातार चलाते हुए मिला लें।
इसके बाद आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें।
फिर आप इसको अच्छी तरह मिलाकर करीब 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर भून लें।
इसके बाद आप गैस बंद करके इसमें कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल डालें और मिला लें।
फिर जब ये थोड़ा सा ठंडा हो जाए तो आप इसको मिक्सी में डालकर आवश्यकतानुसार पानी के साथ पीस लें।
इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार नमक डालें और चटनी को एक बाउल में निकाल लें।
फिर आप चटनी में तड़के के लिए एक कढ़ाई 1 से 2 चम्मच तिल का तेल डालकर गरम करें।
इसके बाद आप इसमें राई दाना डालकर चटका दें।
फिर आप इसमें करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें।
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
फिर आप इसमें पिसी हुई चुकंदर की चटनी में डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
अब आपकी स्वादिष्ट चुकंदर की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको गर्मागर्म इडली, डोसा या पराठे के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines