Delhi Vada Pav Viral Girl : दिल्ली में वड़ा पाव बेचने वाली लड़की के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये लड़की वड़ा पाव गर्ल के नाम से प्रसिद्द हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस लड़की की अपनी फैन फॉलोइंग है। ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जिसमें देखा गया कि लोग यहां से वड़ा पाव खाने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। अब इस लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़ाई -झगड़ा और हाथापाई करती दिखाई दे रही है।
वायरल गर्ल के साथ हुआ कलेश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की अपनी मां के साथ स्कूटी पर सवार है। इसी बीच कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद में लड़की अपनी मां के साथ, वहां मौजूद लोगों से भिड़ती दिखाई दे रही है।
बड़ी संख्या में लोगों ने लड़की और उसकी मां को घेर रखा है और जुबानी जंग चल रही है। वीडियो में एक जगह वड़ा पाव गर्ल की एक अन्य महिला के साथ हाथापाई भी होती दिखाई दे रही है। बीच सड़क हुए इस ड्रामे का कई लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस विवाद के पीछे की पूरी वजह साफ नहीं है और वीडियो कब का है, इसकी भी जानकारी नहीं है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे बिग बॉस वाला ड्रामा कह रहे हैं तो कुछ जानबूझकर खड़ा किया गया बवाल बता रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक ने लिखा कि कुछ भी हो ये लड़की मेहनत बहुत करती है। एक अन्य ने लिखा कि जब देखो तब इस लड़की का कोई ना कोई कलेश चल रहा होता है। शायद ये जल्दी फेमस होना चाहती हैं। एक ने लिखा कि इस लड़की को कुछ लोग जानबूझकर परेशान करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि शायद अब ये बिग बॉस में जाना चाहती है।
यह भी पढ़ें : खूबसूरत वड़ा पाव वाली लड़की का रो-रो कर क्यों हुआ बुरा हाल? जानिए क्या है कारण
एक अन्य ने लिखा कि ये लड़की वड़ा पाव से ज्यादा आपने बवाल को लेकर फेमस हो रही है। एक अन्य ने लिखा कि वायरल होने के लिए रोज कुछ न कुछ करती रहती है ये वड़ापाव वाली। ना स्वच्छता है, ना दाम फिर भी पता नहीं लोग इसके वड़ा पाव के पीछे पड़े हैं। एक अन्य ने लिखा कि दीदी को अब शांति से अपने काम पर फोकस करना चाहिए, लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines