Delhi Police Viral Post : दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर लोगों को नए नए तरीके से आगाह करती रहती है। 31 मई को दिल्ली पुलिस के X अकाउंट से विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर एक क्रिएटिव पोस्ट लिया गया। इसके बाद एक शख्स ने इस पोस्ट पर अपने लिए गर्लफ्रेंड की खोज करने लगा। वह दिल्ली पुलिस से इसमें मदद मांग रहा था लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस लड़के को ट्रोल कर दिया।
दिल्ली पुलिस के पोस्ट पर एक लड़के ने लिखा कि मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे? मैं अभी तक सिग्नल हूं। ये ठीक नहीं है, आपको गर्लफ्रेंड खोजने में मेरी मदद करनी चाहिए। लड़के ने इस पोस्ट को लिखते समय सिंगल की जगह सिग्नल लिख दिया, इस पर दिल्ली पुलिस ने मजेदार जवाब दिया।
दिल्ली पुलिस ने इस पर जवाब देते हुए लिखा कि सर, हम उसे ढूंढने में आपकी मदद कर सकते हैं (सिर्फ तभी जब वह गायब हुई हो)। दिल्ली पुलिस ने आगे लिखा कि यदि आप ‘सिग्नल’ हैं, तो हम आशा करते हैं कि आप हरे रहेंगे, लाल नहीं। अब दिल्ली पुलिस का पोस्ट वायरल हो रहा है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यदि पुलिस आपकी बात सुनने को तैयार नहीं है, तो उन्हें एक पत्र लिखें और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने का अनुरोध करें।अगर वे अभी भी मदद नहीं करते हैं, तो आपको उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए, वहां से मदद मिलेगी। बाकी दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट देख लेगा।
यह भी पढ़ें : एयर होस्टेस की गंदी करतूत! 1Kg सोना ऐसी जगह छिपाया, सुनते ही आ जाए घिन्न!
एक ने लिखा कि दिल्ली पुलिस को इतनी क्रिएटिविटी दिखाने की जगह अपने काम पर फोकस करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली पुलिस थोड़ा क्राइम रोकने पर फोकस करो या क्राइम रोकने का काम क्राइम पेट्रोल की पुलिस का है? एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली पुलिस के पास एक से बढ़कर एक शिकायतें पड़ी हुईं है, जिन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
20 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines