Viral Video: दिल्ली का नाम सुनते ही सबसे पहले मेट्रो जहन में आती है। मेट्रो में सफर के दौरान रोजाना कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है। कई बार आंटियां आपस में लड़ती दिखती हैं, तो कभी कोई लड़की डांस करते दिख जाती है। कुछ दिन पहले दो लड़कों की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ था। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के एक शख्स को मेट्रो में पीटते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये लड़के इस शख्स के साथ इसलिए मारपीट कर रहे हैं क्योंकि इसने एक लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध किया था।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स दो लड़कों के साथ बहस करता दिख रहा है। वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया जिसमें लिखा कि ‘भलाई का जमाना? दिल्ली मैट्रो दो युवक एक महिला से दुर्व्यवहार कर रहे थे। भले इंसान ने महिला का साथ दिया और दुर्व्यवहार कर रहे युवकों से बहसबाजी हुई। मुंह से निकल गया तेरी भी मां बहन हैं! दोनों युवकों ने उस इंसान को तीन थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान महिला ने रोकने का प्रयास किया, युवकों ने दी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। मतलब किसी को समझाना गलत है, गलत हो रहा तो उसे देखों और चुपचाप निकल लो?
ये भी पढ़ें: कबाड़ी की निकल पड़ी लॉटरी! हाथ लगी 50 करोड़ की ये पेंटिंग; क्या है इसमें खास?
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स लड़ाई के बीच में जाकर कहता है कि क्या आपके घर में मां बहनें नहीं है? इतना सुनकर ही दोनों युवक आग बबूला हो जाते हैं। देखते ही देखते बारी-बारी से दोनों युवक उस शख्स को थप्पड़ जड़ देते हैं। इसपर जब लड़की उनको रोकने की कोशिश करती है। इस वीडियो को मेट्रो में मौजूद किसी दूसरे यात्री ने बनाकर अपलोड किया है।
क्या है वीडियो की सच्चाई?
दिल्ली मेट्रो का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @tusharcrai अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कई सवाल किए। एक ने लिखा कि अगर लड़की को छोड़ने का मामला है तो लड़की ने पीटने वाले का हाथ क्यों पकड़ रखा है? वीडियो को ध्यान से सुनने पर एक आवाज आती है जिसमें कोई कहता है कि येमेंटली अनस्टेबल है। हालांकि ये वायरल वीडियो है इसके साथ किए जा रहे दावों की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें: Viral Video : एक महिला और तीन चोर..फिर भी कुछ नहीं कर पाए; भागने पर हुए मजबूर
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
20 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines