Delhi Metro Girl Viral Video : दिल्ली मेट्रो में रील बनाने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। DMRC की तरफ से कई बार इस तरह के विवाद पर बयान भी आ चुका है लेकिन होली से पहले एक वीडियो और वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां मेट्रो में ‘अंग लगा दे रे’ गाने पर रील बना रही हैं।
दो लड़कियों ने मेट्रो में ये क्या कर दिया?
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठी हुई हैं और उसके पास गुलाल भी है। दोनों एक दूसरे के साथ फर्श पर लेटकर रंग लगा रही हैं और ‘अंग लगा दे रे’ गाने पर डांस कर रही हैं। मेट्रो में लड़कियों की ये हरकत देखकर लोग हैरत में हैं।
दोनों लड़कियां एक दूसरे के साथ रोमांटिक डांस कर रही हैं, जिसे देखकर लोग मुंह फेरते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग सवाल पूछ रहे हैं कि मेट्रो में रंग लेकर ये लड़कियां कैसे गईं तो वहीँ कुछ का कहना है कि ये रील का रोग देश को कहां ले जाएगा।
देखिए वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक ने लिखा कि इस मेट्रो में सवार लोग भाग्यशाली हैं, हमारे सामने तो सिर्फ लड़ाई ही होती है। एक ने लिखा कि ये सब सभ्य समाज के लिए खतरा हैं। एक अन्य ने लिखा कि बहन को समझना चाहिए कि आखिर कहां ऐसी हरकत करनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि नीचता की भी हद होती है, पब्लिक प्लेस पर ये क्या हो रहा है ? क्या इनको रोकने वाला कोई नहीं है?
यह भी पढ़ें : Delhi Metro में महिला युवक की गोद में बैठी, बोली-सीट खाली नहीं थी तो बेशर्म बनना पड़ा
एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों, क्या ऐसी नौटंकी रोकने का कोई उपाय नहीं है आप लोगों के पास? एक ने लिखा कि सोशल मीडिया पर लोग भड़क रहे हैं लेकिन इस मेट्रो में सवार लोग इनकी तरफ देख तक नहीं रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि इन लोगों पर जुर्माना लगाकर मेट्रो में सफर करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : मेट्रो में मिली कोने की सीट तो काबू नहीं रख पाया कपल, ‘चोंच लड़ाने’ का वीडियो वायरल
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं तो कुछ मेट्रो पर भड़क रहे हैं और इस तरह की गतिविधि पर रोक लगाने की मांग दोहरा रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines