Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से लड़ाई झगड़े के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी सीट को लेकर तो कभी अपना स्टेटस दिखाने के चक्कर में लोग एक दूसरे से लड़ाई करते हैं। हाल ही में दो युवकों के बीच लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक हेयरकट को लेकर आपस में भिड़ गए और दोनों एक दूसरे को छपरी बुलाने लगे।
यह भी पढ़े: कुत्ते ने की छोटी सी शरारत, देखते ही देखते राख हो गया पूरा घर! वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में क्या था?
वीडियो में देख सकते है कि दो लड़के मेट्रो में खड़े नजर आ रहे हैं और वे दोनों एक दूसरे से लड़ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे की कॉलर पकड़ रखी है और एक दूसरे को छपरी बता रहे हैं। उनमें से पहले एक लड़के ने दूसरे को छपरी बोला। फिर लड़के ने जवाब देते हुए कहा कि जहां से मैं बाल कटवाता हूं ना, वहां तुझ जैसे लोगों को एन्ट्री भी नहीं मिलती। तेरे जैसों को तो वहां पर गेट से बाहर निकाल देते हैं। एक्सपर्ट्स हैं सारे वहां पर। इस पर दूसरे ने कहा- हर एक्सपर्ट सैलून एक्सपर्ट नहीं होता, समझा। यह सुन पहला लड़का बौखला जाता है और वह उस दूसरे लड़के को खींचते हुए बोलता है, “तू आ बाहर निकल।” तभी इतने में ही एक सरदार जी अपने सीट से उठते हैं और लड़कों को बाहर कर देते हैं।
ये है वायरल वीडियो ?
यह भी पढ़े: पुलिसवाले ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू, ऑडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Delhi Metro Viral Video पर लोगों के रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Adultsociety नाम के पेज से शेयर किया गया है। दिल्ली मेट्रो में मारपीट की इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- पाजी ने क्या वाइल्ड कार्ड एन्ट्री मारी है। तीसरे ने लिखा- मैं इनका बार्बर हूं, ये लोग मेरे दुकान पर ही अपना बाल कटवाते हैं और ये दोनों बहुत बड़े छपरी हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines