Delhi Metro Viral News : मई के पहले हफ्ते में दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले एक नाबालिग युवक ने बताया कि कैसे एक शख्स ने उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। नाबालिग युवक ने आरोप लगाया था कि शख्स उसके प्राइवेट पार्ट को टच कर रहा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उसने अपना डरावना अनुभव शेयर किया था, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है।
16 साल के लड़के ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर यौन उत्पीड़न के मामले को सबके सामने साझा किया था और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस ने 28 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का जितेंद्र गौतम है, दिल्ली में वह नौकरी करता है। वह पढ़ा लिखा है, उसने ग्रेजुएशन किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पाया गया कि कौशांबी मेट्रो स्टेशन से चढ़ा था और जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन पर उतरा था। इसके बाद दोनों जगहों पर टीम ने जाकर लोगों को तस्वीर दिखाकर पूछताछ की।
पुलिस को आखिरकार इस शख्स के बारे में ठोस जानकारी मिल ही गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है लेकिन उससे इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने राजीव चौक मेट्रो पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 355 और POCSO अधिनियम की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में लड़के के साथ हुई गंदी हरकत, पोस्ट लिखकर बताई पूरी कहानी
बता दें कि नाबालिग युवक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया था कि मेट्रो में एक शख्स ने ना सिर्फ उसका पीछा किया बल्कि चलती मेट्रो में उसके साथ यौन शोषण करने की भी कोशिश की। आरोपी उसके प्राइवेट पार्ट को छू रहा था। पीड़ित युवक ने आरोपी की एक फोटो फोन में क्लिक कर ली थी, जिससे पुलिस को पहचान करने में आसानी हुई।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines