Metro Girl Holi Viral Video : दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो में होली खेलते और ‘अश्लील डांस’ करती दिखाई दी थीं। वीडियो को लेकर काफी बवाल हुआ और मेट्रो प्रशासन पर सवाल उठे तो कहा गया कि जांच चल रही है। आशंका जताई गई कि वीडियो डीपफेक हो सकता है। हालांकि अब एक और वीडियो सामने आया है।
मेट्रो का वीडियो खूब हुआ वायरल
वायरल हुए वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठकर ‘मोहे रंग लगा दे’ गाने पर डांस कर रही थी। यह साधारण डांस तो नहीं था। वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और मेट्रो से कार्रवाई की मांग होने लगी। विवाद अधिक बढ़ा तो कहा गया कि वीडियो डीपफेक हो सकता है। अभी मामले की जांच चल रही है। हालांकि अब जो वीडियो सामने आया है उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो डीपफेक नहीं बल्कि असली है।
तो क्या डीपफेक नहीं है वीडियो?
दरअसल अब सामने आए वीडियो को किसी अन्य यात्री ने रिकॉर्ड किया है, जिसमें वही दोनों लड़कियां डांस कर रही हैं, जिनका वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो किसी दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किया गया है। बताया गया कि वीडियो उसी समय मेट्रो में यात्रा कर रहे किसी यात्री ने रिकॉर्ड किया है। ऐसे में यह वीडियो डीपफेक नहीं हो सकता है।
देखिए वीडियो
दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो को देख लोग हैरत में पड़ गए थे कि आखिर लोग मेट्रो में रील बनाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था और दोनों लड़कियों के साथ रील बना रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: साड़ी पहनकर कर रही थी स्टंट, लग गई आग! वीडियो देख बोले लोग- निकल गया सारा एक्शन
वहीं जब वायरल हो गया और दिल्ली मेट्रो पर सवाल उठने लगे तो बताया कि वीडियो की जांच हो रही है लेकिन यह डीपफेक भी सकता है। यह सुनकर लोग हैरान रह गए कि आखिर डीपफेक वीडियो की पहचान भी अब मुश्किल हो गई है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए पुलिस के बयान का इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines