Delhi Metro Girl Click Picture of Boy no permission: सोशल मीडिया या फिर आपने असल जिंदगी में कभी न कभी मनचलों को लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते देखा होगा हालांकि, ऐसा करने पर कई बार उनकी पिटाई भी हो जाती है। जब लड़कियां लड़कों के साथ फ्लर्ट करती हैं, तब उनके खिलाफ लड़कों जैसा एक्शन क्यों नहीं लिया जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट को लेकर कुछ इस तरह का मुद्दा उठाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक लड़की दिल्ली मेट्रो में बैठे लड़के की चोरी से फोटो क्लिक कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करती है और उसे अपना क्रश बताती है।
लड़कों की भी प्राइवेसी होती है
इस पोस्ट के सामने आने के बाद नेटिजंस ने लड़की की क्लास लगा दी। उन्होंने उससे सवाल किया कि अगर बिना अनुमति कोई लड़का आपकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें, तो उस पर फौरन कार्रवाई हो जाती है, लेकिन जब लड़कियां ऐसा करती हैं, तब कोई नहीं बोलता। आपको पता होना चाहिए कि लड़कों की भी प्राइवेसी होती है, बिना अनुमति उनकी फोटो पोस्ट न करें।
लड़के के साथ वीडियो भी पोस्ट किया
एक्स पर शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि लड़का दिल्ली मेट्रो में बैठा नजर आ रहा है और उसने ब्लू डेनिम जैकेट और काली रंग की पेंट पहन रखी है। जब लड़की ने उसका फोटो खींचा, तब वह दाईं तरफ देख रहा था। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि लड़की ने बिना अनुमति उसका फोटो क्लिक किया है, जो प्राइवेसी का उल्लंघन है। लड़की ने कैप्शन दिया कि उसे वह लड़का हैंडसम और आकर्षक लगा, इसलिए उसने यह पिक्चर ली है। इतना ही नहीं लड़की ने उसके साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें वह उसी लड़के के साथ बैठी नजर आ रही है।
नेटिजंस ने लड़की को लिया आड़े हाथ
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह की लड़कियां सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ऐसा करती हैं। वहीं, दूसरे ने लिखा कि अगर कोई लड़का इस तरह किसी अंजान लड़की की फोटो खींचता तो अब तक वह जेल में होता, लड़कों की प्राइवेसी कहां है?
वहीं, तीसरे शख्स ने कमेंट किया कि दीदी अगर कोई आपकी बिना अनुमति फोटो पोस्ट कर दे, क्या आप सह लेंगी?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines