Viral X Post : दिल्ली की एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर ऐसी बातें शेयर की हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। लड़की ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड महीने के लाखों रुपये कमाता है लेकिन इसके बावजूद भी वह चंद रुपये बचाने के लिए इंतजार करता है। इस लड़की की पोस्ट वायरल हो गई और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Escapeplace__ नाम की यूजर ने पोस्ट किया, “42 LPA पैकेज वाले मेरे बॉयफ्रेंड ने जेप्टो से ₹80/- सर्ज चार्ज बचाने के लिए 42 मिनट तक इंतजार किया।” लेखिका और कलाकार अनु श्रीवास्तव ने एक्स को बताया कि वह इस कदम का समर्थन करती हैं और यह सही भी है। उन्होंने लिखा कि वह अमीर होने और वैसे ही बने रहने में माहिर हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह कड़ी मेहनत से कमाया गया पैसा है। खुशी है कि उसने इसे जाने नहीं दिया। एक ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कोई अपनी गर्लफ्रेंड के सामने 80 रुपये बचाने के लिए ऐसा कैसे कर सकता है? एक ने लिखा कि वाकई पैसा कमाना बड़ी बात नहीं है बल्कि पैसा बचाना बड़ी बात है। एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मैं बस यह जानना चाहता हूं कि 42 लाख प्रति वर्ष कमाने वाले लड़के की गर्लफ्रेंड लड़की कितना कमाती है?
एक ने लिखा कि ऐसा लगता है कि वह कड़ी मेहनत करता है और उसे पैसे पर नजर रखने की आदत है, इसलिए मुझे लगता है कि वह पैसे के मामले में समझदार है। एक ने लिखा कि अगर मैं होता तो शायद मैं भी ऐसा ही करता। एक अन्य ने लिखा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। एक डॉक्टर स्विगी का उपयोग करके अपने घर के ठीक सामने की दुकान से भोजन/किराने का सामान मंगवाता है क्योंकि उसे ऐप पर छूट मिलती है। फायदा अपना देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें : मेड की गंदी वीडियो के बाद थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, भड़क उठे लोग
बता दें कि X पर इस पोस्ट को 15 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कुछ ने हैरानी जताई है तो कुछ का कहना है कि पैसा बचाना कोई बुरी बात नहीं है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines