मेड की गंदी वीडियो के बाद थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, भड़क उठे लोग

Viral Video : गाजियाबाद में मेड की गंदी हरकत के बाद एक और वीडियो सामने आया है। अब सहारनपुर में एक शख्स रोटी पर थूक रहा था, जिसका किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है और अब कार्रवाई की मांग हो रही है।

Saharanpur Video Viral

Viral Video : खाने में थूकने, गंदगी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की मेड की शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स थूककर रोटी बनाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को लेकर जबरदस्त हंगामा हो रहा है और कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है।

योगी सरकार खाने में थूकने वालों पर नकेल कसने के लिए अध्यादेश लेकर आने वाली है लेकिन इसी बीच सहारनपुर का एक सामने आया है , जिसमें एक शख्स रोटी बनाते वक्त थूक रहा है। किसी ने दूर से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

रोटी में थूकने का वीडियो सहारनपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के चौकी सराय खलीफा होटल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल के ऊपर जिहादी मानसिकता रखने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना सिटी कोतवाली पहुंच होटल को सील कर और होटल संचालक मलिक के ऊपर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने मांग की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


बजरंग दल के कार्यकर्ता शक्ति राणा ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है जिसके बाद थाने पर लिखित में शिकायत दी गई है। जिहादी जैसी मानसिकता रखने वाले लोग कभी थूक जिहाद तो कभी लव जिहाद करके देश को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इस तरह के जो भी होटल संचालित है, सरकार और प्रशासन को उनकी जांच करनी चाहिए।

गाजियाबाद का चौंकाने वाला वीडियो

इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। इस वीडियो में घर में मेड आटा वाले बर्तन में पेशाब करते दिखाई दे रही है। परिजनों का आरोप है कि घर के लोग अचानक बीमार रहने लगे, इसके बाद जब किचन में कैमरा लगा दिया तब मेड की करतूत पकड़ी गई।

रोटी में थूकना पड़ेगा महंगा

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही रोटी में थूकने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर लिए कानून बनाने जा रही है। यूपी देश का पहला राज्य होगा जहां खाने-पीने की चीजों में थूक या यूरिन मिलाने पर 10 या 5 साल तक की जेल और एक लाख तक का जुर्माना भी लग सकता है। योगी सरकार इसे लेकर कानून तैयार कर रही है। अगर यह कानून लागू हुआ तो ऐसा कानून लागू करने वाला यूपी देश का पहला राज्य होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ