गर्लफ्रेंड ने काटी कलाई, बॉयफ्रेंड की हो गई मौत; दिल्ली से सामने आई अजीब प्रेम कहानी

Delhi News : दिल्ली से एक अजीब घटना सामने आई है, यहां प्रेमिका ने अपना हाथ काटकर जान देने की कोशिश की लेकिन प्रेमी की मौत हो गई। आखिर क्या है पूरा मामला?

Delhi News
विज्ञापन

Delhi News : राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गर्लफ्रेड और बॉयफ्रेंड के बीच इस कदर लड़ाई हो गई कि एक की जान चली गई। मामला सुनकर हर कोई हैरान है। बहस के बाद गर्लफ्रेंड ने अपनी कलाई काट ली थी लेकिन इस घटना में बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। इससे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

पूरा मामला दिल्ली के जगतपुरी का है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और फिर प्यार हो गया। हालांकि दोनों के बीच कई मामले को लेकर जमकर बहस होती थी। लड़के का नाम अर्जुन था, जो नौकरी ना करने और पार्टी करने में दिलचस्पी रखता था। वहीं लड़की कानून की पढ़ाई कर रही थी।

Advertisment

काटी कलाई, प्रेमी को भेजा वीडियो

रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार को दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। लड़की ने ना सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन बल्कि उसके रिश्तेदार से भी लड़ाई की और अपने घर चली गई. रात करीब 11:30 बजे उसने अर्जुन को एक वीडियो भेजा। वीडियो में वह अपनी कलाई को काटते दिखाई दी थी। यह देखते ही अर्जुन घबरा गया।

बच गई प्रेमिका, प्रेमी की मौत

अर्जुन ने तुरंत अपने गर्लफ्रेंड की मां को कॉल किया और घटना की जानकारी दी। रात करीब ढाई बजे लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तेग बहादुर अस्पताल पहुंचकर उसने नर्स को पूरी घटना बताई। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। इसी बीच अर्जुन ने जब अपनी गर्लफ्रेंड को देखा तो वह बेहोश हो गया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अर्जुन को हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि मरने से पहले अर्जुन के आखिरी शब्द थे, “उसे बचाओ… वह मर जाएगी।” अर्जुन के शव का पोस्टमार्टम किया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं लड़की अब ठीक हो रही है। डॉक्टर का कहना है कि लड़की की काउंसलिंग भी करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ