Gold Smuggling in Private Part : सोना तस्करी करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते? प्राइवेट पार्ट में भी सोना छुपाकर तस्करी करने वाले लोग लगातार सामने आ रहे हैं। अक्सर ये लोग फ्लाइट से उतरने के बाद चेकिंग के दौरान पकड़े जाते हैं लेकिन एक शख्स पर फ्लाइट अटेंडेंट को उसी वक्त शक हो गया, जब वह उड़ान के दौरान हवा में था। विमान के लैंड होने के बाद जब संदिग्ध शख्स की जांच हुई तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।
मिली जानकारी के मुताबिक, जेद्दा से एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली आ रही थी। एक यात्री ऐसा था, जो फ्लाइट अटेंडेट द्वारा ऑफर किये जा रहे खाद्य पदार्थों को खाने से इनकार कर रहा था। कई बार खाना और पानी लेने से जब यात्री ने इनकार किया तो एयर होस्टेस को इस पर शक हुआ। उसने पायलट को इसकी जानकारी दे दी।
एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पकड़ा गया शख्स
पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी। फ्लाइट के लैंड होने के बाद शख्स ने ग्रीन कस्टम्स क्लीयरेंस चैनल से गुजरने की कोशिश की और उसे रोक लिया गया। उससे जब पूछताछ हुई तो उसने इस बात को स्वीकार किया कि उसने अपने मलाशय में सोना छिपा रखा है। जिसकी कीमत 69 लाख रुपये से अधिक है।
जांच में यह बात सामने आई कि शख्स ने 69 लाख के सोने का चार अंडाकार कैप्सूल बनाया और फिर उसे मलाशय में छिपाया था। हालांकि फ्लाइट में यात्रा के दौरान वह फ्लाइट अटेंडेंट की नजरों में आ गया और पकड़ा गया। यात्री के पास से करीब 1096.76 ग्राम सोना बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें : समंदर किनारे कपल का इंटीमेट वीडियो वायरल, लोग पानी फेंकते रहे वो किस करते रहे
दरअसल फ्लाइट अटेंडेट को इस बात की निगरानी करने के लिए कहा जाता है कि उस यात्री पर अधिक ध्यान रखें, जो खाने-पीने से इनकार कर रहा हो। ऐसे शख्स पर शरीर में सोना छुपाकर तस्करी करने का संदेह होता है। इससे पहले एक फ्लाइट अटेंडेंट प्राइवेट पार्ट में लगभग एक किलो सोना छुपाकर एयरपोर्ट पर पहुंची तो अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines