हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'बेटा मुझसे पैसा लेता है...' रात में डेढ़ बजे दिल्ली में रिक्शा चलाती 55 साल की महिला का Video वायरल

Delhi Viral Video: दिल्ली में 55 साल की एक महिला का वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रात में डेढ़ बजे रिक्शा चला रही है। जब उससे पूछा गया कि उसे रात में रिक्शा क्यों चलाना पड़ रहा है तो उसने अपनी आपबीती साझा की।

विज्ञापन
Woman Rickshaw Driver Video Viral

Woman Driver Video Viral: इन दिनों दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में 55 साल की एक महिला रात में डेढ़ बजे रिक्शा चला रही है। एक कंटेट क्रिएटर इसको लेकर बात की तो महिला ने अपनी संघर्ष की आपबीती साझा की। वीडियो में महिला बेटे के पैसे मांगने, पति के निधन के बाद जीवन में शुरू हुए संघर्ष के बारे में बताती है।

महिला ने बताया कि उसका बेटा कमाता नहीं है और मुझसे पैसे मांगता है। ऐसे में मुझे घर चलाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा मेरा सम्मान नहीं करता है। पैसे देने से मना करने पर मुझसे झगड़ा करता है। यह पूछने पर कि इस दौरान कितनी चुनौतियों से आपको जूझना पड़ता है। इस पर महिला कहती है कि ड्राइवर का काम मुझे जीवन में चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा देता हैं। महिला ने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है, लेकिन भीख मांगना शर्मनाक है।

बेटा मेरा सम्मान नहीं करता

महिला आगे बताती है कि मेरे पति का निधन तब हुआ जब मेरा बेटा 2 साल का था। मैंने बड़ी मुश्किल से उसको बड़ा किया लेकिन वह मेरा सम्मान नहीं करता है। पैसे के लिए मुझसे झगड़ा करता है। शायद मेरी परवरिश में कोई कमी रह गई होगी।

ये भी पढ़ेंः  चीन-पाकिस्तान को धूल चटाने वाले का पोते ने किया कत्ल, दिल्ली के आदर्श नगर में हुई वारदात

वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि इंस्टाग्राम पर महिला का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आप पर गर्व है आंटी। वहीं दूसरे ने कहा कि एक मां सबसे क्रूर योद्धा होती है। जबकि तीसरे ने लिखा कि उसका बेटा अपना फर्ज निभाने में असफल रहा। वहीं कुछ लोग सलाम! कैप्शन के साथ वीडियो को रिशेयर भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 30 दिन बंद रहेगी दिल्ली की एक मेन रोड, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पढ़कर ही घर से निकलें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें