चीन-पाकिस्तान को धूल चटाने वाले का पोते ने किया कत्ल, दिल्ली के आदर्श नगर में हुई वारदात

Grandson killed Grandfather in Delhi: दिल्ली के आदर्श नगर में एक पोते ने दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग सेना में हवलदार थे और चीन और पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ चुके थे। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है।

Grandson killed Grandfather in Delhi

Grandson killed Grandfather in Delhi

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से दिल्ली दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 90 साल के बुजुर्ग की पोते ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह पेंशन को लेकर हुआ विवाद है।पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर थाने में सोमवार को बुध मंदिर की गली नंबर 2 से एक बुजुर्ग को पीटने की काॅल मिली। इसके बाद थाने से मौके पर पुलिस पहुंची। घटना के बाद 90 साल के बुजुर्ग भोजराम को परिवार वालों ने नजदीक के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन भी दादा-पोते में पैसों को लेकर बहस हुई थी। जब भोजराम ने प्रदीप का विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर भोजराम की छड़ी से ही उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद प्रदीप फरार हो गया। भोजराम को दर्द से कराहते देख उनका बेटा बाहर आया और हाॅस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पेंशन और किराए की रकम को लेकर हुआ विवाद

शुरुआती जांच में सामने आया है कि भोजराम की आर्थिक रूप से पेंशन से मिलने वाले पैसे और किराएदारों से मिलने वाले किराए पर निर्भर थे। इसी पैसे को लेकर पूर्व सैनिक और उनके पोते के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी पाेते की तलाश में जुटी है। बता दें कि भोजराज भारतीय थल सेना में थे उन्होंने 1962 और 1965 की लड़ाई में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ