Uproar Over Mobile Data : मोबाइल की वजह से लोगों का जीवन आसान जरूर हुआ है लेकिन इसके सिर्फ फायदे ही नहीं है। कई लोगों को मोबाइल की वजह से शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब मोबाइल परिवारिक कलह की वजह भी बनता जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश से एक अजीब मामला मामला सामने आया, जहां सास और बहू के बीच मोबाइल डाटा को लेकर विवाद हो गया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बहू अपनी सास की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। उसकी शिकायत सुन पुलिस वाले भी हैरत में पड़ गए। बहू की शिकायत थी कि उसकी सास दिन भर मोबाइल चलाती है जिससे पूरा डाटा खत्म हो जाता है। जब वह शाम को मोबाइल उठाती है तो उसमें डाटा ही नहीं मिलता।
बहू ने पुलिस से शिकायत कर सास पर मारपीट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पूरे विवाद के पीछे की सच्चाई सामने आई। बहू ने बताया कि उसका पति बाहर काम करता है, वह दिनभर काम करने और बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त रहती है। शाम को जब वह फ्री होकर मोबाइल चलाती है तो पूरा डाटा खत्म मिलता है।
यह भी पढ़ें: बिना हेलमेट के दादी के साथ बाइक पर घूम रहे थे दादा, पुलिस वाले ने पकड़ा फिर दिया गिफ्ट; वायरल है ये वीडियो
बहू ने कहा कि सास पूरा दिन रील्स देखती रहती है, इससे पूरा डाटा खत्म हो जाता है। बहू की शिकायत सुन पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए कि आखिर इस मामले को सुलझाया कैसे जाए? अंत में पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवाकर वापस भेज दिया। अब सास बहू के बीच चल रहा यह विवाद चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें: एक दिन के लिए PM बन गए तो क्या करोगे? पाकिस्तानी शख्स ने दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल
बहू ने इसकी शिकायत अपने पति से भी की थी, वह अलग होने की बात कह रही थी लेकिन पति ना तो समस्या को हल कर रहा था और ना ही मां से अलग होना चाहता था। वह अपनी मां का पक्ष ले रहा था इससे बहू को कोई और रास्ता नहीं सूझा , वह सीधे थाने पहुंच गई और सास की शिकायत कर दी। पुलिस ने भी इसको संज्ञान में लिया और दोनों के बीच समझौता करवाया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines