Daler Mehndi: कबूतरबाजी मामले में राहत, हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई सजा पर लगाई रोक

Daler Mehndi

चंड़ीगढ़: कबूतरबाजी मामले में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। 16 मार्च 2018 को पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था और फिर उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद एडिशनल सेशन जज ने मेहंदी की सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया था। जिसके बाद उनको जेल जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि दिलेर मेहंदी को 2018 में कोर्ट ने दोषी करार दिया था। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के खिलाफ पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज हुआ था। क्योंकि इस मामल में अधिकांश लोग अमेरिका ही भेजे गए थे। दलेर मेहंदी व उनके भाई शमशेर पर गैरकानूनी तौर पर लोगों को विदेश भेजने का आरोप था। आरोप था कि लोगों को म्यूजिक टीम का हिस्सा बनाकर विदेश ले जाते थे। बाद में वह लोग वहीं बस जाते थे। इसकी एवज में दलेर मेहंदी व उनके भाई मोटी रकम लोगों से लेते थे।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ