Happy New Year 2024 : 'वन ग्लास बीयर, वन ग्लास वाटर, ओ माय डियर...', दादी ने नए साल की ऐसी बधाई दी, हो गईं वायरल

Happy New Year Wishes Viral Video : नए साल की अंग्रेजी में बधाई देती दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video dadi

Happy New Year Wishes Viral Video: साल 2024 शुरू हो चुका है। लोगों में नए साल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नए साल की खूब बधाइयां दी। वहीं कुछ लोगों द्वारा दी गई बधाई खूब वायरल हो रही है। एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अंग्रेजी में लोगों को बधाई दे रही हैं। वह ‘HAPPY NEW YEAR ‘ कहना चाहती थीं, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नए साल की बधाई देती दादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें दादी लोगों से इंग्लिश में कह रही हैं कि ‘वन ग्लास बीयर, वन ग्लास वाटर, ओ माय डियर…’। हालांकि वह हैप्पी न्यू ईयर नहीं बोल पाईं। ‘न्यू ईयर’ की जगह उन्होंने ‘नू ऊइयर’ कह दिया। यह सुन वीडियो बना रहा शख्स जोर से हंस पड़ा और दादी भी हंस पड़ीं।

इसके बाद दादी ने इंग्लिश छोड़ अपनी ही भाषा में लोगों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘नए साल की बधाई। बाल बच्चे सबको हमारी तरफ से हैप्पी न्यू ईयर।’ दादी की बधाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब लोग दादी के इस क्यूट वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि दादी का वीडियो देखकर वाकई हम तो खुश हो गए , अब तो नया साल वाकई HAPPY NEW YEAR हो जाएगा। एक ने लिखा कि वीडियो वायरल होने के बाद दादी कह रही होंगी कि हमारे भोलेपन का फायदा उठाया गया है, हमें अब इंसाफ चाहिए। एक ने लिखा कि दादी बड़ी क्यूट हैं, इनका वीडियो देख बड़ी देर तक हम सभी की हंसी नहीं रुकी। एक ने लिखा कि इतने प्यार से आज तक किसी ने नया साल विश नहीं किया। वाकई मजा आ गया।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को nishachar_2.0 अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि वीडियो को 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ