---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Happy New Year 2024 : कहीं तोड़ते हैं प्लेट तो कहीं अंगूर खाकर करते नए साल का स्वागत, न्यू ईयर सेलिब्रेशन की 5 अजीब परंपराएं

Happy New Year 2024 : साल 2024 का आगाज हो चुका है और दुनियाभर में अजीबोगरीब परंपराओं के साथ लोग नए साल का स्वागत करते हैं, जैसे...

Happy New Year 2024 :पूरी दुनिया में नए साल का शानदार स्वागत किया गया। लोग अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत करते नजर आए। कहीं एक दूसरे को नए साल की बधाई दी गई। कई जगहों पर आतिशबाजी हुई तो कुछ जगहों पर पूजा पाठ किया गया। हालांकि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां लोग नए साल का स्वागत अजीबोगरीब परंपराओं के साथ करते हैं।

स्पेन में अंगूर खाने की परंपरा

---विज्ञापन---

स्पेन में लोग नए साल का स्वागत करने के लिए अंगूर खाते हैं। घड़ी के सामने बैठकर एक-एक कर कुल 12 अंगूर खाते हैं। कहा जाता है कि यह परंपरा 1880 के दशक या उससे पहले से ही चली आ रही है। कुछ लोग इसे अन्धविश्वास भी कहते हैं, लेकिन दक्षिण अमेरिका और लैटिन अमेरिका के कई देशों में यह परंपरा है। टिकटोक पर इसके वीडियो शेयर किए जाने के बाद यह परंपरा पूरी दुनिया में मशहूर हो गई।

प्लेट तोड़ना

---विज्ञापन---

डेनमार्क में लोग साल भर प्लेटें एकत्रित करके रखते हैं और नए साल की पूर्व संध्या पर दोस्तों और परिजनों के दरवाजे पर तोड़ते हैं। मान्यता है कि जिसके दरवाजे पर जितनी अधिक प्लेटें टूटेंगी, नए साल में उसकी किस्मत उतनी अधिक चमकेगी।

रंगीन अंडरवियर पहनना

---विज्ञापन---

नए साल से पहले अमेरिका के कई देशों में रंगीन अंडरवियर की डिमांड बढ़ जाती है। खासतौर पर लोग लाल, पीले और सफेद रंग के अंडरवियर पहनना पसंद करते हैं। लाल रंग प्रेम, पीला सफलता और सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है।

जूते में पैसे

---विज्ञापन---

पुर्तगाल और लैटिन अमेरिका के कई देशों में नए साल की पूर्व संध्या पर जूते में पैसे रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की किल्ल्त दूर होती है और वह धनवान बनते हैं।

बकाया बिल भरना

---विज्ञापन---

स्कॉटलैंड की एक परम्परा को लोग अच्छा मानते हैं। यहां के लोगों की मान्यताएं हैं कि नए साल का स्वागत करने से पहले बकाया बिल और कर्ज से छुटकारा पा लेना चाहिए। इससे नया साल अच्छा होता है और कामयाबी मिलती है।

दुनिया भर में ऐसी कई परम्पराएं हैं, जिसे कुछ लोग अन्धविश्वास मानते हैं तो कुछ इसका पालन करते हैं, ताकि उनका नया साल अच्छे से बीते।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 01, 2024 11:11 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola