Weird News : एक परिवार छुट्टी मनाने के बाद जब घर पहुंचा तो अजीब स्थितियों का सामना करना पड़ा। छोटा बच्चा रोना नहीं बंद कर रहा था। पति-पत्नी की हालत भी खराब हो गई। ये परिवार घर की अजीब गंध से परेशान था, इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों के बाल में झड़ने लगे थे। घर की अच्छे से तलाशी ली गई, इसके बाद भी कुछ नहीं मिला। हारकर परिवार ने घर के दरवाजे के पास एक हिडन कैमरा लगवाया। कैमरे में पड़ोस में रहने वाले एक चीनी शख्स की करतूत कैद हो गई।
घटना की शुरुआत तब हुई, जब फ्लोरिडा का एक परिवार छुट्टियां मनाने के बाद जब वापस लौटा तो महसूस किया कि कुछ तो गड़बड़ है। जैसे ही वे अंदर गए, उन्हें एक अजीब सी गंध महसूस हुई, यह ऐसी गंध थी जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं सूंघा था। उन्होंने बताया कि ‘यह सड़ा हुआ खाना या ऐसा कुछ नहीं था। यह एक रासायनिक गंध थी।” उमर और समीरा नाम के कपल ने गंध से परेशान होकर घर के चारों ओर घूम कर यह पता लगाने की कोशिश की कि अजीब गंध कहां से आ रही है?
घरवालों के बाल तक निकलने लगे, नहीं मिला गंध का सुराग
कपल ने गंध को दूर करने की कोशिश में घर की सारी खिड़कियां खोल दीं। इधर कपल की छोटी बच्ची की हालत भी खराब होने लगी। वह अधिक रो रही थी और खाना भी नहीं खा रही थी। बच्ची की हालत खराब होने के साथ ही उमर और समीरा ने भी एक दूसरे से कहा कि उनके सिर में दर्द शुरू हो गया है। एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। एक दिन उमर रोती बच्ची को देखने के लिए पहुंचा तो देखा कि उसके बहुत से बाल गिर गए हैं।
यह भी पढ़ें : ओला-उबर से भी कम दाम में हवाई सफर! इन शहरों के बीच फ्लाइट के दाम पर नहीं कर पाएंगे यकीन
इतना ही नहीं, उमर को भी लगा कि उसके बाल बहुत ज्यादा गिर रहे हैं। तीनों की हालत इतनी खराब हो गई कि वह पूरा दिन बिस्तर पर लेटे रहते थे। इसके बाद उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक से इसी शिकायत की थी लेकिन कुछ भी पता नहीं चला लेकिन इसकी जानकारी जरूर मिली कि गंध दरवाजे के पास से ही आ रही थी। इसके बाद कपल ने दरवाजे पर एक गुप्त कैमरा लगवाया कि आखिर यहां ऐसा क्या होता है?
यह भी पढ़ें : छठे के बाद 7वें तलाक के लिए पहुंची कोर्ट तो जज ने पकड़ी चालाकी, सुनवाई का वीडियो वायरल
कैमरे में जो रिकॉर्ड हुआ, चौंक गया परिवार
कैमरे में रिकॉर्ड हुआ कि नीचे रहने वाले पड़ोसी, चीनी नागरिक ज़ुमिंग ली ने उनके दरवाजे से किसी तरह का तरल पदार्थ फेंका। उस पदार्थ में मेथाडोन, हाइड्रोकोडोन और एक अन्य जहरीला तत्व था जिसकी पहचान कभी नहीं हो पाई। 36 साल का चीनी नागरिक ली परिवार के घर से आने वाली आवाजों से चिढ़ता था। इससे परेशान होकर ली ने रसायनिक पदार्थ फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि चीनी नागरिक को अमेरिका से चीन भेज दिया गया। कोर्ट में केस दाखिल है और कहा गया है कि अगर यह शख्स दोबारा अमेरिका में आता है तो उसके ऊपर केस चलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines