Bundles of currency notes recovered from heap of cow dung: ओडिशा में उस समय एक गांव में लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया जब यहां पड़े गाय के गोबर के ढेर से एक के बाद एक नोटों के बंडल निकलने लगे। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स ने 20 लाख चोरी कर गोबर में छिपा दिए हैं।
जानकारी के अनुसार गोपाल नामक शख्स हैदराबाद स्थित एक कृषि आधारित कंपनी में काम करता था। आरोप है कि उसने अपनी कंपनी के लॉकर से तकरीबन 20 लाख रुपये कैश की चोरी की और फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने अपने साले के साथ नोटों के बंडल गाय के गोबर में छिपा दिए। छानबीन के बाद इस बात का पता पुलिस को चला।
ये भी पढ़ें: Video: चलती कार संग भागती भाभी के ठुमके वायरल, यूजर्स बोले-कुछ तो शर्म करो…
मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया
पुलिस के अनुसार ये पूरी घटना कामरदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ामंदारूनी गांव की है। गुप्त सूचना के आधार पर नोटों से भरी गड्डियां बरामद की गई हैं। लेकिन अभी गोपाल और एक अन्य की इस मामले में तलाश है। गोपाल के परिवार के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई
पुलिस के अनुसार तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। कंपनी संचालक और गोपाल के परिजनों के बयान लिए गए हैं। घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जिलों में दबिश
पुलिस की एक टीम आरोपी गोपाल बेहरा के ससुराल वालों से भी पूछताछ कर रही है। गोपाल के साले रवींद्र बेहरा ने उसकी इस वारदात को अंजाम देने में मदद की थी। कामार्दा थाने के आईआईसी प्रेमदा नायक ने बताया कि गोपाल और उसका साला रवींद्र दोनों फरार हैं। दोनों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: जवान दिखने के लिए चढ़वाया बेटे का खून, किया फैट इंजेक्ट, Bryan Johnson जैसी सर्जरी करवाने में कितना आता है खर्च?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines