जवान दिखने के लिए चढ़वाया बेटे का खून, किया फैट इंजेक्‍ट, Bryan Johnson जैसी सर्जरी करवाने में कितना आता है खर्च?

Bryan Johnson: आइए आपको बताते हैं कि इंडिया में Anti Aging treatment का कितना खर्च आता है? इन दिनों ‘मिडिल क्लास’ में ये ट्रीटमेंट काफी ट्रेंड में है।

Bryan Johnson, Bryan Johnson Fat Injection Surgery, Bryan Johnson son Talmage Johnson, Bryan Johnson Anti Aging treatment cost in india

Bryan Johnson अपना ट्रीटमेंट करवाते हुए

विज्ञापन

Bryan Johnson Fat Injection Surgery Cost: आजकल सुंदर दिखने को लोग सफलता की पहली सीढ़ी मानते हैं। बीते कुछ दिनों में इंडिया में Anti Aging treatment और face injection treatment का ट्रेंड बढ़ा है। कई बार सोशल मीडिया पर इसे करवाने वाले सेलिब्रिटी की फोटो वायरल होती है, जिससे ‘मिडिल क्लास’ भी अब ऐसे महंगे ट्रीटमेंट करवाने का रुझान बढ़ा है। क्या आपको पता है कि इंडिया में Anti Aging treatment का कितना खर्च आता है?

जानकारी के अनुसार फैस इंजेक्ट ट्रीटमेंट,चेहरे की झुर्रियों को कम करने, फेस की चर्बी घटाने या चेहरे को सुंदर और बेहतर बनाने के लिए इंडिया में कैमिकल पील्स, लेजर, या एंटी रिंकल इंजेक्शन अलग-अलग तरीके के कई ट्रीटमेंट होते हैं, जो 25000 रुपये से शुरू हो जाते हैं और इनका खर्च 200000 रुपये से ज्यादा तक आता है।

विज्ञापन

इस अमेरिकी उद्यमी ने चढ़वाया अपने बेटे का खून

अमेरिकी टेक गुरु ब्रायन जॉनसन की बात करें तो उन्होंने खुद को जवान दिखाने के चक्‍कर में अपने बेटे Talmage Johnson को खून चढ़वाया है। इसके अलावा वे अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट और लेजर ट्रीटमेंट ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों Bryan Johnson की Anti Aging treatment करवाते और अपने बेटे के साथ ट्यूब में खून लिए कई फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में ब्रायन को पहचानना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

हमेशा एक्सपर्ट डॉक्टर से करवाएं ट्रीटमेंट 

डॉक्टरों का मानना है कि इन ट्रीटमेंट के रिजल्ट जितने आकर्षक हैं इनका जोखिम भी उतना ही अधिक होता है। ऐसे में लोग हमेशा एक्सपर्ट और क्वालिफाइड डॉक्टरों से ये ट्रीटमेंट करवाएं। बता दें ब्रायन जॉनसन ने बेबी फेस पाने के लिए अपने चेहरे में फैट इंजेक्ट कराया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ट्रीटमेंट के बाद ब्रायन ने कहा कि उनके शरीर से बहुत अधिक फैट निकल रहा था इसलिए उन्‍हें अपने चेहरे में फैट इंजेक्ट करने की सलाह दी गई थी। ब्रायन ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि चेहरे की चर्बी, लोगों के युवा दिखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्‍योंकि यदि मेरे चेहरे पर चर्बी नहीं होती, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे बायोमार्कर कितने अच्छे थे. इसलिए, हमने ‘प्रोजेक्ट बेबी फेस’ शुरू किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ