Viral Video: लापरवाही से न सिर्फ इंसानों की बल्कि जानवरों की भी जान चली जाती है। अगर जानवर को आपने पाला हुआ है या वह आपके कब्जे में है तो उसकी सुरक्षा और देखभाल आपकी जिम्मेदारी है। एक शख्स एक गाय को एक ट्रक में भरकर ले जा रहा था, थोड़ी सी लापरवाही से गाय हाईवे पर गिर पड़ी और उसे गंभीर चोर लग गई। इस हादसे को देखकर लोगों की चीख निकल गई।
वीडियो में एक ट्रैक हाईवे पर दौड़ता दिखाई दे रहा है। इस ट्रक के पिछले हिस्से में गाय थी। हालांकि लापरवाही के कारण दरवाजा खुल गया। गाय ने बाहर की तरफ देखा और वह चलते ट्रक से उतरने की कोशिश करने लगी। स्पीड में चलते ट्रक से उतरने की कोशिश में गाय हाईवे पर गिर पड़ी और उसे चोट लगी गई।
पीछे से आ रहे एक कार चालक ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कार में बैठे अन्य लोग इस घटना को देखकर चिल्ला उठे। हालांकि ड्राइवर को जरा सा भी अंदाजा नहीं लगा कि गाय हाईवे पर गिर चुकी है। वह पहले की तरह ही ट्रक को दौड़ता रहा। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले कार चालक ने ट्रक ड्राइवर को इसके बारे में जानकारी दी तब वह रुका।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल है और बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इस कार चालक ने उसे पहले क्यों नहीं बताया कि दरवाजा खुला है, इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोग इतनी मूर्खता कैसे और क्यों करते हैं ? एक ने लिखा कि इस गाय ने फिजिक्स की क्लास में ध्यान नहीं दिया था। एक ने लिखा कि आजकल लोग दुर्घटना को रोकने से ज्यादा वीडियो बनाने पर अधिक ध्यान देते हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया था, @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को एक दिन में 17 मिलियन से अधिक लोगों देखा है। वीडियो पर हजारों की संख्या में कमेंट्स और रिपोस्ट आये हैं। कुछ लोग इसे ट्रक चालक की गलती बता रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि कार चालक को इसकी जानकारी पहले ही दे देनी चाहिए थी।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
13 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
14 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines