पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्री की हुई घनघोर बेइज्जती! डिलीट किया X अकाउंट

Maldives trends on social media : पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों पर कार्रवाई हुई है, तीनों को सस्पेंड कर दिया गया। ट्रोल होने के बाद एक ने अपना X अकाउंट डिलीट कर दिया।

Indian Prime Minister Narendra Modi with Maldives PM during his meeting in Dubai

पीएम मोदी और मोहम्मद मुइज्जू।

विज्ञापन

‘Boycott Maldives’ now trends on social media:  मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों और कुछ नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। तीन मंत्रियों के खिलाफ मालदीव सरकार ने एक्शन लिया है। पीएम मोदी पर टिप्पणी करने के बाद मालदीव सरकार की आलोचना हो रही थी जिसके बाद मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महमूद माजिद को सस्पेंड कर दिया गया। तीनों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया, इसमें से एक ने अपना अकाउंट तक डिलीट कर दिया।

खबर के मुताबिक, पीएम मोदी की आलोचना करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब आक्रोश जताया, जिसके बाद मालदीव सरकार ने अपने ही नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। इसके बाद महमूद माजिद को टैग कर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। सस्पेंड होने के कुछ देर बाद महमूद माजिद ने अपना X अकाउंट ही डिलीट कर दिया है।

विज्ञापन

वहीं सोशल मीडियापर लक्षदीप और मालदीव ट्रेंड कर रहा है। अकेले मालदीव को लेकर लगभग 8 लाख पोस्ट किए जा चुके हैं। साथ ही मालदीव सरकार और लक्षदीप भी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर कई मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। देखिए कुछ पोस्ट

https://twitter.com/pbillore141/status/1744010990906425796

विज्ञापन

https://twitter.com/mjavinod/status/1744019038236512286

विज्ञापन

https://twitter.com/siappaa_/status/1744009675224580552

विज्ञापन

मालदीव के कई नेता भारत के समर्थन खड़े दिखाई दे रहे हैं। पूर्व डिप्टी स्पीकर और सांसद इवा अब्दुल्लाह ने मंत्रियों पर हुई कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा है कि मालदीव सरकार को भारत के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ टिप्पणी की निंदा की है।

विज्ञापन

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा कि भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है। हमें इस तरह दोनों देशों के बीच पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। जानकारी के अनुसार, भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद मालदीव सरकार ने मंत्रियों पर निलंबन की कार्रवाई की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ