Couple Viral Video : रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भी लोग खाना खाने पहुंचते हैं लेकिन कुछ कपल ऐसी सार्वजनिक जगहों पर भी अपनी हरकतों से लोगों को शर्मिंदा कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां एक कपल रेस्टोरेंट में ऐसी हरकतें कर रहा था जिसे देखकर पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला अमेरिका के जॉर्जिया का है, यहां एक मैक्सिकन रेस्तरां में अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक कपल पर केस दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कपल की हरकतों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रेस्टोरेंट में आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रही महिला ने ही पुलिस से शिकायत की थी कि उसका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडिया हुआ वायरल तो महिला ने दर्ज कराई शिकायत
वीडियो में दिख रही महिला ने पुलिस से वीडियो वायरल करने वाले शख्स पर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन उसकी यह मांग उस वक्त उलटी पड़ गई, जब पुलिस ने इस कपल पर ही केस दर्ज कर लिया। वायरल वीडियो में महिला लेटकर अपने हिप्स को उठाती दिखाई दे रही है। इसी दौरान पुरुष अभद्र हरकत करता दिखाई दिया। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो गया।
महिला वीडियो वायरल होने के बाद व्यक्तिगत वीडियो लीक होने की शिकायत लेकर पहुंची लेकिन रेस्टोरेंट में आपत्तीजनक हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने महिल और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट में दोनों की हरकतों को देखने के बाद वहां मौजूद अन्य ग्राहक और कर्मचारी सन्न रह गए थे।
यह भी पढ़ें : खड़े-खड़े नीचे गिरा, थोड़ी देर तड़पता रहा और चली गई जान, होम गार्ड की मौत का लाइव वीडियो
वहीं रोडियो मैक्सिकन रेस्टोरेंट ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमें हाल ही इस घटना के बारे में जानकारी हुई है, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हम परिवार को अच्छा अनुभव प्रदान करना चाहते हैं, जिसके लिए इस तरह व्यवहार ठीक नहीं है। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। अगर इसमें कोई भी कर्मचारी शामिल पाया तो कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
8 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines