खड़े-खड़े नीचे गिरा, थोड़ी देर तड़पता रहा और चली गई जान, होम गार्ड की मौत का लाइव वीडियो

Rajasthan News :  राजस्थान के अजमेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक होमगार्ड की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जो अब खूब वायरल हो रही है।

Rajasthan live death

Rajasthan News :  अचानक हो रही मौतों के कई डरावने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ का दावा है कि ये वैक्सीन का साइड इफेक्ट हैं तो कुछ कह रहे हैं कि ये जीवनशैली में आए बदलाव का नतीजा है। राजस्थान से एक ऐसा ही डरवाना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक होमगार्ड की अचानक मौत हो गई। उसकी मौत कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखकर लोगों को हैरानी हो रही है।

विज्ञापन

मामला राजस्थान के अजमेर का है, यहां एक होमगार्ड कोतवाली के पास खड़ा था, अचानक वह गिर पड़ा। कुछ देर तक वह जमीन पर पड़े-पड़े तड़पता रहा और फिर उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसके मुंह से खून भी निकल आया था। होमगार्ड की मौत की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन

मुंह के बल गिरा, फिर ना उठा 

जानकारी के मुताबिक, होम गार्ड का नाम हरिराम गुर्जर है, जिसकी उम्र 35 साल है। वह डीटीएच कनेक्शन ऑफिस में भी नौकरी करता था। 5 जुलाई को वह कचहरी रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास गया था। होमगार्ड नीचे की खड़े होकर किसी का इंतजार करने लगा लेकिन इसी दौरान वह मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


कुछ देर बाद वहां लोग पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के अनुसार, होमगार्ड की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में डेड बॉडी को बिना पोस्टमार्टम किए ही परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगहैरानी जता रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और सरकार मूकदर्शक बनी देखती रहेगी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब तो इस तरह के वीडियो देखकर डर लगने लगा है। एक अन्य ने लिखा कि समझ नहीं आ रहा है कि सरकार इसके लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा रही है? एक अन्य ने लिखा कि क्या सच में इस तरह की घटनाओं के लिए वैक्सीन ही जिम्मेदार है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ