हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

घर की नौकरानी को कपल ने गिफ्ट किया iPhone, देखते ही आंखों में आ गए आंसू, देखें वीडियो

Malaysia couple Gifted iPhones to Workers : एक कपल ने अपने घर की नौकरानियों को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे जानने के बाद सभी सोचेंगे कि काश मेरे मालिक भी ऐसे ही हो जाएं। वायरल वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Malaysia couple Gifted iPhones to Workers :अपने घर पर काम करने वाले नौकर, मेड या अन्य को लोग अधिक से अधिक क्या गिफ्ट देते हैं? शायद मिठाई, खाना, कपड़े या कुछ पैसे… लेकिन एक कपल ने अपने घर पर काम करने वाली नौकरानियों को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखकर दोनों खुशी से उछल पड़े। एक नौकरानी तो रो पड़ी, जिसे देखकर सभी भावुक हो गए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मलेशिया के कपल, जेफ लिओंग और उनकी पत्नी इंथिरा कलंजियम अपने यूट्यूब चैनल जेफ एंड इंथिरा पर व्लॉग शेयर करते हैं, उन्हें 12 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। इस कपल ने अपने घर में काम करने वाली दो नौकरानियों से खुश होकर उन्हें आईफोन उपहार में दिया, जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने youtube चैनल पर शेयर किया।

iPhone देखते ही आंखों में आ गए आंसू

वीडियो को 21 सितंबर को शेयर किया, जिसमें दोनों अपने नौकरानियों के लिए iPhone लेकर पहुंचे और बिना किसी जानकारी के उन्हें दे दिया। कपल ने गिफ्ट को अपने बच्चे के हाथ से दिलवाया। दोनों ने जब देखा कि उनके लिए iphone आया है तो वह यकीन नहीं कर  पायीं और जब यकीन हुआ तो आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Video: खेत में धान काटते DM का वीडियो वायरल, IAS राजेंद्र पैंसिया की चौतरफा तारीफ

मेलशिया के इस कपल ने दो इंडोनेशियाई नौकरानी श्री और नेनेंग को काम पर रखा है, जो दो वर्षों से उनके साथ ही रहते हैं। घर के काम से लेकर, खाना पकाना और छोटे बच्चों की देखभाल भी यही दोनों करती हैं। वीडियो में दोनों नौकरानियां फोन मिलने की खुशी में चिल्ला रही हैं और रोते हुए कह रही हैं कि “यह अविश्वसनीय है! मैडम और सर, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं जवाब में कपल ने कहा कि “अब आप सिर्फ घरेलू सहायक नहीं रह गये हैं, आप हमारे परिवार का हिस्सा बन गये हैं।”

विज्ञापन

देखें वीडियो 

बताया जाता है कि अधिकतर मालिक अपने घर की नौकरानियों को फोन रखने की अनुमति नहीं देते हैं क्योंकि उनके भाग जाने का डर रहता है। जब इस कपल ने अपनी नौकरानियों को iphone 16 pro max गिफ्ट में दिया तो लोग तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। कमेंट्स कर लोगों ने इस कपल की जमकर तारीफ की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola