Video: खेत में धान काटते DM का वीडियो वायरल, IAS राजेंद्र पैंसिया की चौतरफा तारीफ

IAS Viral Video : संभल जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में वह धान की फसल काटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स IAS डॉ राजेंद्र पैंसिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Dr Rajender Pensiya IAS

Dr Rajender Pensiya IAS

विज्ञापन

IAS Viral Video : जिलाधिकारी अगर जमीन पर उतरकर लोगों की समस्याओं और परेशानियों को समझने की कोशिश करने लगें तो लोगों की उम्मीदें बढ़ती हैं और भरोसा जगता है। संभल जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेत में उतरकर धान की फसल काटते दिखाई दे रहे हैं। किसान बने जिलाधिकारी की जमकर तारीफ हो रही है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जिलाधिकारी IAS डॉ राजेंद्र पैंसिया फसल उत्पादकता को लेकर एक गांव में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके जरिए वह किसानों की परेशानियों, समस्याओं और चुनौतियों को समझना चाहते थे, जिससे उनका समाधान किया जा सके और किसानों को फसल बीमा के लिए जागरूक किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी अचानक एक खेत में चले गए।

विज्ञापन

पैंट शर्ट पहने डीएम साहब हाथ में हसिया लेकर धान के खेत में उतर गए और फसल काटने लगे। यह देख किसान भी हैरान रह गए। कई लोग तो वीडियो बनाने लगे। अब DM साहब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वायरल वीडियो आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसी तरह के अधिकारी लोगों का भला कर सकते हैं, कम से कम लोगों के बीच जाते तो हैं। एक अन्य ने लिखा कि अगर अधिकारी लोगों के बीच जाते हैं तो उन्हें लगता है कि प्रशासन को उनकी फिक्र है और वह अपनी बात आसानी से बता सकते हैं। एक ने लिखा कि ये जिलाधिकारी अपने काम को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। बेईमान लोगों को पकड़ने में माहिर हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : DM साहब की टेबल पर पहुंची ‘बिसलेरी’ की जगह बिलसेरी’ की बोतल

एक ने लिखा कि मतलब धान की कटाई का प्रारंभ संभल से हुआ है। अब कई सारे माननीय जिलाधिकारी धान काटते हुए दिखेंगे। एक यूजर ने लिखा कि फसल बीमा किसानों को ठगने का तरीका है, बीमा कंपनियां प्रीमियम तो टाइम पर लेंगी पर क्लेम की बारी आती है तो नाटक करना शुरू कर देती हैं। बीमा कंपनियां पैसा कमाती है। एक अन्य ने लिखा कि जिलाधिकारी साहब कोई बहुत बड़ा काम नहीं कर रहे हैं, ये एक सामान्य प्रक्रिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ