RAILWAY TRACK PRE WEDDING: हर कोई आज के दौर में अपना हर काम सबसे अच्छा दिखाने के चक्कर में 100 प्रतिशत देता है। हालांकि, कभी कभी हम खतरा भी मोल ले लेते हैं, जहां हमारी जान जाने का भी रिस्क होता है। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां शादी से पहले शूटिंग के दौरान एक कपल रेलवे ट्रैक पर ही पहुंच गया। प्री वेडिंग शूट आज के समय में एक जरूरत बन गई है, जिसे हर कोई कपल कराना चाहता है। इसके लिए उनके द्वारा लाया गया कैमरावाला नए-नए एंगल समेत कई विचित्र जगहों की भी तलाश करता है, जहां शूट को खास दिखा सके। हालांकि, अब जो एक मामला ऐसे ही शूट का मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आया है, उसमें रेलवे ट्रैक पर मौजूद लोगों की बुरी हालात हो गई।
दरअसल, कपल और उनके साथ कैमरा वालों की हालात खराब किसी और वजह से नहीं हुई, बल्कि वहां पहुंचे पुलिसवालों ने उन सब की डांट लगा दी। कपल दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर प्री वेडिंग शूट कर रहे थे। वे सभी जान जोखिम में डालकर फोटो और वीडियो बना रहे थे। उसी दौरान पटरी पर बैठे कपल को ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी DSP नरेश कुमार अन्नोठिया ने वहां से गुजरते हुए देख लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और उन सबके पास पहुंच गए। नरेश कुमार ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: बेदाग-ग्लोइंग और निखरी त्वचा का राज है ये चीज, हफ्ते में 2 बार लगाएं फिर देखें कमाल
डांटते हुए कही ये बात
अधिकारी ने कहा, ‘पागल हो क्या, दिमाग से पैदल…ये कौन सा वीडियो बनाने का शौक चढ़ रहा है यहां। बीच पटरी पर लेट कर वीडियो बना रहे हो। अभी ट्रेन निकल जाएगी पता भी नहीं चलेगा चिथड़े उड़ जाएंगे। मजाक बना रखा है जबरदस्ती का।’ इसके बाद उन्होंने वहां से सभी को भगा दिया और कहा कि यहां से हटें, नहीं तो बंद करा दूंगा अभी।
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines