क्लास में टीचर-छात्र की शादी का वीडियो वायरल, गरमाया मामला तो मैडम ने दी सफाई

Student Teacher Viral Video : पश्चिम बंगाल में एक टीचर और छात्र की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर एक्शन लिया गया है। वहीं टीचर की भी सफाई सामने आई है।

Video Viral
विज्ञापन

Student Teacher Viral Video : पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज में एक छात्र और टीचर की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो को देखने के बाद कॉलेज पर सवाल उठाए जाने लगे। चौंकाने वाली बात ये है कि छात्र और टीचर की शादी कॉलेज के क्लासरूम में हो रही थी। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा टीचर को छुट्टी पर भेज दिया गया लेकिन अब टीचर ने कुछ और ही दावा किया है।

छुट्टी पर भेजी गई प्रोफेसर का कहना है कि उन्होंने ना तो कॉलेज में शादी की और ना ही छात्र के साथ ऐसा कोई रिश्ता है बल्कि ये सब एक प्रोजेक्ट का हिस्सा था। घटना बंगाल के हरिंगहाटा में मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MAKAUT) में हुई। वायरल वीडियो में साइकोलॉजी डिपार्टमेंट की एक फैकल्टी मेंबर दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं, जो एक छात्र को माला पहना रही है और माथे पर सिंदूर लगा रही है।

विज्ञापन

इंडिया टुडे के अनुसार,प्रोफेसर ने खुद का बचाव किया और कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। ये फ्रेशर्स पार्टी के सिलसिले में बनाई गई एक परियोजना का हिस्सा थी। टीचर का कहना है कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर वीडियो लीक किया गया और कहा कि वह वीडियो गलत तरीके से वायरल कराने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकती हैं।


प्रोफेसर में बताया कि वीडियो में जो भी कुछ दिख रहा है वह एक प्रोजेक्ट का हिस्सा था, एक ड्रामा था जिसे हमने फ्रेशर्स पार्टी के लिए प्लान किया था। इसे मेरे खिलाफ साजिश के तहत जानबूझकर वायरल किया गया। मैं उन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगी जिन्होंने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है।”

विज्ञापन

कार्यवाहक कुलपति तपस चक्रवर्ती ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और इसकी जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। वीडियो के प्रसारित होने के बाद, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने जांच शुरू की और प्रोफेसर को छुट्टी पर जाने को कहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ