फेमस Actress का भयानक एक्सीडेंट; पूरे पैर पर लगा प्लास्टर, तस्वीरें देख फैंस हैरान

Bollywood Actress Shweta Rohira: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता रोहिरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वे भयानक एक्सीडेंट का शिकार हुई हैं, फैंस उनकी हालत देखकर हैरान हैं।

Shweta Rohira

Shweta Rohira (फोटो-इंस्टाग्राम)

Shweta Rohira News: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता रोहिरा को लेकर हैरान कर देने वाली खबर फैंस के सामने आई है। पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ का भयानक एक्सीडेंट हुआ है। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वे अस्पताल में बेड पर नजर आ रही हैं। उनके होठों पर पट्टी लगी है, पूरे पैर पर प्लास्टर नजर आ रहा है। फोटोज में श्वेता की गंभीर हालत देख फैंस भी शॉक्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता रोहिरा ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है कि जिंदगी उथल-पुथल से भरी होती है। आप एक पल में ‘कल हो न हो’ गुनगुना रहे होते हैं। दिनभर क्या करना है, इसकी प्लानिंग कर रहे होते हैं? दूसरे ही पल जिंदगी यह कहने को डिसाइड नहीं करती कि ‘मेरी चाय को पकड़ो’ और एक मोटरसाइकिल को रास्ते में भेज देती है। मेरी कोई गलती नहीं थी, इसके बाद भी मैं चलते-चलते एकदम से नीचे गिर गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Rohira (@shwetarohira)

विज्ञापन

सोचा नहीं था कि ऐसा होगा

श्वेता आगे लिखती हैं कि चोट के निशान, टूटी हुईं हड्डियां, बिस्तर पर अंतहीन घंटे, यह सब उन्होंने नहीं सोचा था। लेकिन शायद ब्रह्मांड ने सोचा कि मुझे धैर्य के पाठ की जरूरत है। वह सिर्फ यह चाहता था कि मैं अस्पताल ड्रामा में अपने खुद के मिनी-सोप ओपेरा में एक्टिंग करूं। कई बार हमें जिंदगी मजबूत बनाने के लिए झकझोरती है। मुझे पता है कि यह सब सिर्फ एक अध्याय है, पूरी कहानी नहीं। विनाश से ही निर्माण का रास्ता खुलता है।

विज्ञापन

श्वेता आगे फैंस को कहती हैं कि वे दर्द में भी हंसना पसंद करती हैं। उनको विश्वास है कि ये समय गुजर जाएगा। जिंदगी में फिल्मों की तरह उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अगर किसी की जिंदगी में मुश्किल दौर आए तो खुद पर यकीन रखें। वो समय गुजर जाएगा। जिंदगी में हमेशा लचीलापन जरूरी है। पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त। मैं अस्पताल के बेड पर हम्प्टी-डम्प्टी फील कर रही हूं, जल्द वापसी करूंगी। श्वेता का हाल देख फैंस सहमे हुए हैं, जो उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। श्वेता मशहूर शॉर्ट फिल्म स्पॉटलेस में काम करके सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वे अलग-अलग बुक्स को भी प्रमोट करती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ